फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six girl players from Varanasi in North Zone Rugby League National

Varanasi News: नॉर्थ जोन रग्बी लीग राष्ट्रीय में वाराणसी की छह बालिका खिलाड़ी

Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Feb 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Six girl players from Varanasi in North Zone Rugby League National
नार्थ जोन रग्बी लीग में वाराणसी की छह बालिकाएं खेलेंगी। इसमें पांच खिलाड़ी अंडर-15 और एक खिलाड़ी अंडर-18 आयुवर्ग में खेलेंगी। यह प्रतियोगिता भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की ओर से उत्तराखंड के हरिद्वार में 17 से 18 फरवरी तक खेली जाएगी। इसमें उत्तर प्रदेश की अंडर-15 और अंडर-18 टीम हिस्सा लेंगी। इसके लिए यूपी रग्बी संघ ने टीम घोषित कर दी है। ये सभी खिलाड़ी विकास इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। रग्बी संघ के डॉ. एके सिंह ने बताया कि जोश, जज्बा और जुनून हो तो हर काम आसान हो जाता है। रग्बी जैसे ताकतवर खेल में काशी के गांवों की लड़कियां लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही हैं। कोच अवनीश पाल ने बताया कि अंडर-15 आयु वर्ग में छवि गुप्ता, रिया राजभर, प्रियांशी सिंह और साक्षी राय का और अंडर-18 में पायल यादव का चयन हुआ है। ये सभी खिलाड़ी ग्रामीण परिवेश से आती हैं। दो साल से इनको निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उत्तर प्रदेश की रग्बी प्रतियोगिता में वाराणसी की बालिका टीम ने पिछले साल रजत पदक जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed