फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six festival special trains ease journey of passengers on Holi buses run Delhi Kanpur and Lucknow

UP: होली पर यात्रियों की राह आसान करेंगी छह फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली, कानपुर और लखनऊ के लिए चलेंगी बसें

Mon, 03 Mar 2025 04:47 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Mon, 03 Mar 2025 04:47 PM IST
सार

होली के त्योहार को लेकर रेलवे की तैयारियों जाेरों पर हैं। यात्रियों की सुविधाओं और सहूलियत का खास ध्यान रखा जा रहा है। इस बार कई जिलों से स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
Six festival special trains ease journey of passengers on Holi buses run Delhi Kanpur and Lucknow
यात्रियों के लिए चलेंगी स्पेशल ट्रेनें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Special Train for Holi: होली पर महानगरों से आने वालों की राह आसान करने के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। ये ट्रेनें इसी हफ्ते से शुरू होंगी। एलटीटी से मऊ, एलटीटी से बनारस और पुणे से गाजीपुर सिटी के बीच छह स्पेशल ट्रेनें शुरू होंगी। इन ट्रेनों में टिकट की बुकिंग भी शुरू हो चुकी है। 

विज्ञापन


उधर, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम ने भी होली पर स्पेशल बसें चलाने की तैयारी की है। दिल्ली, कानपुर, आगरा, लखनऊ, गोरखपुर समेत अन्य रूटों पर स्पेशल बसें संचालित की जाएंगी। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि स्पेशल बसों के संचालन को लेकर तैयारी शुरू की है। 
विज्ञापन


पुणे से चार दिन कैंट होकर गाजीपुर जाएगी स्पेशल ट्रेन : 01431/01432 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन होली तक चार दिन चलेगी। 7 से 20 मार्च तक यह ट्रेन दोनों दिशाओं में कैंट स्टेशन पर रुकेगी। पुणे से 7, 11, 14 व 18 मार्च और गाजीपुर सिटी से 9, 13, 16, 20 मार्च को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


01431 पुणे-गाजीपुर सिटी द्वि-साप्ताहिक स्पेशल पुणे से सुबह 6.40 बजे चलेगी और दूसरे दिन वाराणसी कैंट से दोपहर 2.40 बजे होकर जौनपुर होते हुए गाजीपुर सिटी शाम 6.05 बजे पहुंचेगी। 01432 गाजीपुर सिटी-पुणे द्वि-साप्ताहिक गाजीपुर सिटी से सुबह 4.20 बजे खुलेगी और वाराणसी कैंट से सुबह 8.30 बजे, प्रयागराज छिवकी होकर दूसरे दिन शाम 4.20 बजे पुणे पहुंचेगी। 

लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल चार दिन कैंट से होकर चलेगी। एलटीटी से 7, 9, 14 व 16 मार्च को और मऊ से 9, 11, 16 व 18 मार्च को चलेगी। 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-मऊ द्वि-साप्ताहिक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर बजे 12.15 बजे खुलेगी और दूसरे दिन शाम 4 बजे कैंट होते हुए रात 8.20 बजे मऊ पहुंचेगी। 

एलटीटी-बनारस का संचालन 12 से
01053/01054 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा। लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 12 व 13 मार्च को और बनारस से 13 व 14 मार्च को दो फेरों में होगा। 

01053 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर 12.15 बजे खुलेगी और दूसरे दिन सुबह 11.5 बजे प्रयागराज छिवकी होते हुए शाम 4.05 बजे बनारस पहुंचेगी। वापसी यात्रा में 01054 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस द्वि-साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल 13 व 14 मार्च को बनारस से रात 8.30 बजे खुलेगी और दूसरे दिन प्रयागराज छिवकी होकर तीसरे दिन सुबह 4.40 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed