{"_id":"5dfd31f58ebc3e8801066d51","slug":"six-die-due-to-cold-in-purvanchal-coldest-day-of-the-season-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल में ठंड से छह की मौत, वाराणसी में सीजन का सबसे ठंडा दिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल में ठंड से छह की मौत, वाराणसी में सीजन का सबसे ठंडा दिन
Sat, 21 Dec 2019 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
अमर उजाला ब्यूरो, वाराणसी
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 21 Dec 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
delhi winter
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वांचल के जिलों को ठंड से मौतों का सिलसिला थम नहीं रहा है। शुक्रवार को ठंड से बलिया में तीन बुजुर्गों समेत चार तथा भदोही में दो बुजुर्ग व्यक्तियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
धूप निकलने के बाद भी सर्दी के तेवर में नरमी नहीं आई। वाराणसी में शुक्रवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। धूप निकलने के कारण अधिकतम तापमान में कुछ सुधार हुआ, लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को अधिकतम 15.2 और न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस था। जबकि शुक्रवार को अधिकतम 17 और न्यूनतम 6.1 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।