फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Six corona positive at night after daytime relief

दिन में राहत के बाद रात में छह मिले कोरोना पॉजिटिव  

Sun, 14 Jun 2020 09:47 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Sun, 14 Jun 2020 09:47 PM IST
विज्ञापन
Six corona positive at night after daytime relief
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में रविवार को दिन में 218 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आने से राहत के बाद रात में दो प्रवासियों समेत छह लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसमें पहले से संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वाले चार लोगों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में  संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 276 पहुंच गई है।

विज्ञापन


आईएमएसबीएचयू की माइक्रोबायोलॉजी लैब से रविवार को 224 रिपोर्ट आई जिसमे 218  की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जबकि छह पॉजिटिव है। सीएमओ डॉ वीबी सिंह ने बताया कि पॉजिटिव मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। इससे पहले 23 मरीजो को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज भी किया गया। अब कुल 276 मरीजों में 204 डिस्चार्ज होकर घर जा चुके हैं और सात की मौत के बाद 65 आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन

दीनदयाल और ईएसआई हॉस्पिटल से 23 मरीज डिस्चार्ज

कोविड अस्पतालों के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती 23 मरीजों को रविवार को डिस्चार्ज किया गया। इसमें ईएसआई अस्पताल में भर्ती 12 और दीनदयाल अस्पताल में भर्ती 11 मरीज शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि डिस्चार्ज हुए मरीजों में दो पुलिस कर्मी के साथ ही 21 अन्य में परसड़ा, रतनपुर, शूलटंकेश्वर, भटौनी, विक्रमपुर, लोकापुर, यमुना नगर कॉलोनी, दीनदयालपुर, गुलाबबाग, बलुआ रोड, गौरा, करधना एवं बड़ी पियरी हॉट स्पॉट से संबंधित लोग हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बीस दिन में मिले 119 नए मरीज

कोरोना का संक्रमण कितनी तेजी से बढ़ रहा है, उसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पिछले बीस दिन में 119 मरीज मिल चुके हैं। 26 मई को 152 रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद से एक दिन में दो से लेकर 18 मरीज तक एक दिन में मिल चुके हैं। इसमे 31 मई को 14, तीन जून को 13, चार को 11, पांच जून को 18 मरीज मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed