फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   siver

सीवर समस्या से परेशान शिवपुर के लोगों ने लगाया जाम

Wed, 14 Aug 2019 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Aug 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
siver
फोटो-
विज्ञापन

सीवर समस्या से परेशान शिवपुर के लोगों ने लगाया जाम
- रेलवे क्रॉसिंग के पास जलकल और नगर निगम के खिलाफ की नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी। सीवर ओवरफ्लो होने की समस्या से त्रस्त शिवपुर क्षेत्र के लोगों ने मंगलवार को रेलवे क्रॉसिंग के पास जाम लगा दिया। लोगों ने बताया कि इस बारे में कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे परेशान होकर सड़क पर उतरना पड़ा।

सुबह 11 बजे लगे जाम के दौरान लोगों ने जलकल और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की। जाम की सूचना पर पहुंचे पार्षद पति व शिवपुर पुलिस ने आश्वासन देकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन लोग मानने को तैयार नहीं थे। पार्षद पति रोहित मौर्य ने बताया कि नगर निगम के अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं। लोगों ने बताया कि पिछले चार माह से समस्या बनी हुई है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर लोग माने और जाम समाप्त हुआ। इस दौरान व्यापारी संजय वर्मा, विकास गुप्ता, लोकेश पांडेय, अमित पांडेय, संजय विश्वकर्मा, रामजी यादव, संजय वर्मा, अनिल गुप्ता, सर्वेश कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed