फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   singer padmaja chakrwarti talks about month of music sawan

कजरी में देसज शब्दों के प्रयोग बेहद खास, विरह-प्रेम के रंग में रंगा है सावन मास

Tue, 25 Jul 2017 05:06 PM IST
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा
amarujala.com- Written by: अनूप ओझा Updated Tue, 25 Jul 2017 05:06 PM IST
विज्ञापन
singer padmaja chakrwarti talks about month of music sawan
बनारस घराने की ठुमरा गायिका पद्मजा चक्रवर्ती - फोटो : अमर उजाला
रामा हो रामा, जियवा, जियरवा, हरी-हरी ना, मयनवा, सुगनवा, झीर-झीर बुनिया जैसे देशज शब्द कजरी लोकगीतों के लालित्य को प्रगट करते हैं। शास्त्रीय, उप शास्त्रीय संगीत में मल्हार, देस, ठुमरी की बंदिशों में पिरोयी प्रेम-विरह की भावनाएं बेहद आकिर्षत करती हैं।
विज्ञापन


वर्षा की शुरुआत होते ही कजरी उत्तर भारत में महिलाओं के सुरों से गूंजने लगती है। महिलाएं सावन को जीना चाहती है। सावन के राग मिलन और विरह के ही रंग में रंगे हैं। सावनी फुहारों में आनंद की बारिश होती है। इसलिए भी यह मेरे लिए सबसे प्यारा महीना है...। यह कहना है बनारस घराने की ठुमरा गायिका पद्मजा चक्रवर्ती का। 
विज्ञापन


झूला धीरे से झुलाओ बनवारी रे सांवरिया

ठुमरी गायिका पद्मजा सावन का नाम आते ही राग मिया मल्हार राग की बंदिश गुनगुनाने लगती हैं- बरसन लागे रे बदरिया सावन की रुत कारी कारी/अति डरपावन बरसन लागी रे बादरिया.../ चमकि चमकि बिजुरिया चमके प्यारे पवन बहे/ अब तो प्यारे चौक पड़े गरजन लागी रे बदरिया...।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बताती हैं कि बरखा ऋतु के गीतों में मेघ और प्रियतम की तुलना समान रूप से की गई है।  इस मास में विरह, मिलन की विशेषताएं रागों में बहुत संजीदती से कवियों ने व्यक्त की हैं। राग देस में वह ठुमरी का उदाहरण देती हैं- रे मां कारी बदरिया बरसे पिया नहिं आए .../ ज्यों ज्यों पपिहा पिउ पिउ बोलत है सूनी सेज मोरा जियरा तरसे....।

पद्मजा बताती हैं कि पिया को संदेश भेजने के लिए नायिका अनेक जतन करती है। वह कभी काले बादलों से अरज लगाती है तो कभी कागा से। राग तिलक कामोद में ठुमरी की बंदिश के जरिए वह बताती हैं-अबके सावन घर आ जा पिया मोरे .../ उड़ जा रे कागा ले जा रे संदेसवा.../ पिया के पास सोने चोंच मढ़इबो रे...।

ठुमरी गायिका का कहना है कि इस महीने में राधा के बिना श्याम भी विरह में व्याकुल हो जाते हैं। वह पद्मविभूषण गिरिजा देवी की बंदिश सुनाती हैं- घिरि आई है कारी बदरिया/ राधे बिनु लागे मोरा जिया.../ छिन जमुना तट छिन कुंजन में.../ विरह व्यथा से दहत है मनवा राधे मोरा जिया.../ बदरा बरसे नैना बरसे घन औ श्याम से लागी है होड़वा....।  

वह पुरानी बंदिश बताती हैं कि नैहर में इस महीने रहने का दुख भी खूब मिलता है-तरसे ला जियरा हमार/हमार नइहर में/बाबा हठ कइले गवन नाहीं दिहले...। बरसन लागी बदरिया रूम झूम के.../ बादर गरजे बिजुरी चमके ... जैसी बंदिशें इसका प्रमाण हैं।


वह श्याम की राधा से मनुहार की एक और बंदिश सुनाती हैं-कहनवा मानो ओ राधा रानी/निशि अंधियारी कारी बिजुरी चमके रिमझिम बरसत पानी.../ हाथ जोरि तोरी विनती करत हूं... ना माने मोरि बानी .../ तुम ही अनोखे विदेस जवैइया....हरिश्चंद सैलानी.. कहनवा मानो हो राधा रानी...। वह झूला की बंदिशों में प्रेम-शृंगार का वर्णन इस तरह करती हैं-झूला धीरे से झुलाओ बनवारी रे सांवरिया.../ झूला झुलत मोरा जियरा डरत है लचके कंदबिया की डारी रे सांवरिया...। अगल-बगल दुई सखिया झुलावे, बिचवां में झूलें राधा प्यारी रे सांवरिया...। 

प्रोफाइल
पद्मजा चक्रवर्ती
04 सितंबर 1968
घराना-बनारस
गुरु: पद्मविभूषण गिरिजा देवी, ख्याल गायन पं. समरेश चौधरी। 
गायन: ख्याल, ठुमरी, दादरा, चैती , होरी, कजरी, भजन। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed