फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sindoor plants were planted in 39 GTC campus in memory of the martyrs

Varanasi News: शहीदों की याद में 39 जीटीसी कैंपस में लगाए गए सिंदूर के पौधे

Fri, 04 Jul 2025 01:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Sindoor plants were planted in 39 GTC campus in memory of the martyrs
39 जीटीसी कैंपस के नवनिर्मित स्मारक स्थल पर बृहस्पतिवार को सिंदूर के पौधे लगाए गए। शौर्य चक्र से सम्मानित शहीदों के 16 स्मारकों पर 16 गोल्डेन साइप्रस और ऑर्नामेंटल पौधे जैसे टेकोमा, सावनी रेड, रेड प्लूमेरिया, रेड एक्जोरा, स्पेथोडीया, स्वर्ण चंपा, सिंदूर आदि के 25 पौधे रोपे गए। मोटिवेशनल हाॅल म्यूजियम में गोरखा बटालियन के गौरवमयी इतिहास और उनके साहस व पराक्रम के बारे में बताया गया है। इस म्यूजियम में प्रथम विश्वयुद्ध, दूसरे विश्वयुद्ध, 1996 के भारत चीन युद्ध और 1965 व 1971 के भारत-पाक युद्ध में गोरखा सैनिकों की अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान को संजोया गया है। इस दौरान 39 जीटीसी के कमांडेंट ब्रिगेडियर, लेफ्टिनेंट कर्नल, मेजर व गोरखा जवानों के साथ गंगा हरितिमा के ब्रांड एंबेसडर अनिल सिंह, भारत विकास परिषद शिवा व सृजन संस्था के उपाध्यक्ष मदन राम चौरसिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed