{"_id":"696a3c3d70cdcaf5170202a0","slug":"silver-prices-surge-at-rapid-pace-jumping-by-51-000-in-just-15-days-in-varanasi-2026-01-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Silver Price: चांदी की सुपरफास्ट रफ्तार, 15 दिनों में 51 हजार की छलांग; बाजार में हर घंटे बदल रहे भाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Silver Price: चांदी की सुपरफास्ट रफ्तार, 15 दिनों में 51 हजार की छलांग; बाजार में हर घंटे बदल रहे भाव
Fri, 16 Jan 2026 06:55 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 16 Jan 2026 06:55 PM IST
सार
चांदी के दाम में जबरदस्त उछाल आई है। चांदी ने 15 दिनों में 51 हजार की छलांग लगाई। ऐसे में निवेशकों को बटिया नहीं मिल रहा है। वहीं बाजार में हर घंटे भाव बदल रहे हैं।
विज्ञापन
चांदी (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Adobestock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोने और चांदी के बढ़ते दामों के बीच बाजार में सफेद धातु की चमक तेज है। इस वर्ष 15 दिनों में चांदी ने 51400 रुपये प्रति किलो की छलांग लगाई है। सराफा एसोसिएशन से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, एक जनवरी को चांदी की कीमत 238900 रुपये प्रति किग्रा थी, वहीं 15 जनवरी को इसकी कीमत 290300 रुपये प्रति किग्रा थी। जो अभी तक सबसे अधिक है।
विज्ञापन
वाराणसी स्वर्णकार व्यापार मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष जितेंद्र सेठ मुताबिक, चांदी के बढ़ते भाव के बीच निवेशकों को बटिया नहीं मिल पा रही है। आगामी लग्न के सीजन के लिए बाजार में गहनों की खूब बिक्री हो रही है, लेकिन कई बड़े व्यापारी बटिया बेचने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन
इसका कारण यह है कि चांदी के दाम में हर घंटे उतार चढ़ाव चल रहा है। कई बार निवेशक स्टॉक न रहने के कारण लौट जा रहे हैं। बाजार के पुराने कारोबारियों के मुताबिक, सराफा बाजार में हर महीने 400 क्विंटल से अधिक की चांदी की खपत हो रही है।
विज्ञापन
हर घंटे कारोबारी पूछ रहे भाव
सोने और चांदी के बढ़ते भावों के कारण सराफा बाजार में हलचल तेज है। भले ही एमसीएक्स पर सोने और चांदी का भाव दोपहर 3 बजे अपडेट होता हो, लेकिन कारोबारी हर घंटे एक दूसरे से भाव पूछ रहे हैं। रिटेलर चांदी के गहनों की बिक्री अधिक कर रहे हैं।
क्या बोले सराफा एसोसिएशन अध्यक्ष
वर्तमान समय में सोने और चांदी के भाव जिस तरह से बढ़ रहे हैं, कुछ भी कहना मुश्किल है। वैश्विक परिस्थितियां जिस तरह तेजी से बदल रही हैं, उसका सीधा असर सराफा बाजार पर पड़ रहा है। ऐसे में निवेशकों और ग्राहकों दोनों को सोच-समझकर निर्णय लेने की जरूरत है। -संतोष अग्रवाल, अध्यक्ष, वाराणसी सराफा एसोसिएशन