फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Silver crown stolen from Mahishasur Mardini temple in Bhadaini varanasi police post is just short distance away

वाराणसी: भदैनी में महिषासुर मर्दिनी मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी, महज कुछ ही दूरी पर है पुलिस चौकी

Sun, 27 Mar 2022 01:07 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 27 Mar 2022 01:07 PM IST
सार

वाराणसी के भदैनी में बीती रात चोरों ने महिषासुर मर्दिनी मंदिर में धावा बोला। मंदिर में विराजमान दुर्गा माता की मूर्ति से चांदी का मुकुट समेत कई समान ले भागे। 

विज्ञापन
Silver crown stolen from Mahishasur Mardini temple in Bhadaini varanasi police post is just short distance away
मंदिर में जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के भदैनी में बीती रात चोरों ने महिषासुर मर्दिनी मंदिर में विराजमान दुर्गा माता की मूर्ति से चांदी का मुकुट चोरी कर लिया। चोर अपने साथ मूर्ति में लगी चांदी का हार और नथिया भी ले भागे। चोरी की पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद है। इस मंदिर से महज कुछ ही दूरी पर भेलूपुर थाने की अस्सी पुलिस चौकी है।

विज्ञापन


काशी के प्रसिद्ध दुर्गा मंदिरों में शुमार इस मंदिर में घटी चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश है। बताया जाता है कि मंदिर के पुजारी संजय पांडेय परिसर स्थित एक कमरे में सो रहे थे। देर रात चोर मंदिर में घुसे और पुजारी के कमरे को बाहर से बंद कर दिया।
विज्ञापन


इसके बाद इत्मीनान से मंदिर के ग्रिल में लगा ताला तोड़ा और चोरी की घटना को अंजाम देकर आराम से निकल गया। सोमवार सुबह पुजारी को चोरी के बारे में पता चली। सूचना पर भेलूपुर थाना प्रभारी रमाकांत दुबे और अस्सी चौकी प्रभारी वीरेंद्र यादव ने पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस के अनुसार चोरी का जल्द खुलासा हो जाएगा। सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed