{"_id":"6903c7a428eec368a20cd451","slug":"silt-problem-will-be-resolved-before-dev-deepawali-varanasi-news-c-20-vns1022-1172052-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: देवदीपावली से पहले दूर होगी सिल्ट की समस्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: देवदीपावली से पहले दूर होगी सिल्ट की समस्या
विज्ञापन
बोले नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल, लिगेसी वेस्ट निस्तारण, घाटों की सफाई और पार्किंग व्यवस्था पर होगा जोर
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि देव दीपावली से पहले गंगा घाटों की सिल्ट की समस्या दूर होगी। अध्ययन करके इस समस्या निस्तारण कराया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर निगम में पत्रकारों से कहा कि शहर की स्वच्छता, सड़क मरम्मत और नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। फीडबैक आधारित सिस्टम विकसित किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि लिगेसी वेस्ट निस्तारण के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाएगा। वाराणसी की फ्लोटिंग पॉपुलेशन को ध्यान में रखते हुए सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। नव विस्तारित वार्डों में विकास कार्य प्राथमिकता पर होंगे। शहर में चल रही परियोजनाओं को गति दी जाएगी। साथ ही नए प्रोजेक्ट लाने की दिशा में भी प्रयास किए जाएंगे। पार्किंग व्यवस्था को सुधारने और अवैध पार्किंग पर सख्ती होगी। डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण को शत-प्रतिशत सुनिश्चित किया जाएगा। घाटों की सफाई और गंगा की पवित्रता को बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा, नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लिया जाए। अधिकारियों-कर्मचारियों की ओर से फोन कॉल का जवाब अवश्य दिया जाए। नगर आयुक्त ने यह भी कहा कि क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत कार्यों को तेजी से कराया जाएगा ताकि जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कि हरिश्चंद्र घाट पर गिर रहे सीवर की समस्या दो दिन में दूर हो जाएगी।