{"_id":"5d507acb8ebc3e6cae4f0249","slug":"sikal-vain-varanasi-news-vns4778462153","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुनिया की सबसे बड़ी वर्किंग फोर्स बनाने की तैयारी : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुनिया की सबसे बड़ी वर्किंग फोर्स बनाने की तैयारी : डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरहुआ(वाराणसी) । बड़ालालपुर स्थित पंडित दीनदयाल हस्तकला संकुल में रविवार को कौशल विकास एवं उद्यमशीलता मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने स्किल वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रबर सेक्टर कौशल काउंसिल की समर्थ योजना के तहत यह स्किल वैन टायर पंचर बनाने वालों को उनकी दुकान पर जाकर प्रशिक्षण देकर प्रमाणपत्र देगी। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वाराणसी शहर थोडे़ समय में कुशल हब के रूप में उभरा है।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में हजारों टायर मैकेनिकों के कौशल को पहचानना और उनको उन्नत कौशल के साथ सशक्त बनाना है। मोबाइल वैन उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो स्किल केंद्र तक नहीं पहुंच पाते।
डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कौशल विकास योजना स्कूल ड्राप किए युवाओं के लिए काफी फायदेमंद होगी। युवाओं के हुनर को निखार कर कौशल के क्षेत्र में दुनिया का सबसे बड़ा वर्किंग फोर्स बनाना है। इस स्किल का आइडिया को प्रधानमंत्री जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तो वहां लागू किए थे। जिसका परिणाम बहुत ही अच्छा रहा। कहा कि हमारे देश के 48 बच्चे आबूधाबू में स्किल वर्ल्ड प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने जा रहे हैं। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र के साथ किट भी दी गई। विनोद साइमन ने अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
राज्यमंत्री अनिल राजभर ने कहा कि कौशल विकास के अलावा कोई रास्ता नहीं है। हुनर होते हुए भी युवाओं को काम नहीं मिलता था लेकिन अब उनके हाथों में प्रमाणपत्र होगा। उनको काम मिलने में आसानी होगी।
आटोमोटिव टायर मैन्यूफैक्चरर्स एसोसिएशन के महानिदेशक राजीव बुधराजा ने कहा कि टायर फिटर पूरे लाजिस्टिक सप्लाई चेन के सुचारु रूप से कामकाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आरएस डीसी के अध्यक्ष विनोद साइमन ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की।
इस दौरान मेघना मिश्रा, जितेंद्र सिंह, श्रीधर पांडेय, उमेश दत्त पाठक, हेमंत सिंह, अखंड प्रताप सिंह, श्रीनिकेतन मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।