फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sigra stedium

आत्माराम, तौफीक और अमृता दौड़ में अव्वल

Sun, 17 Nov 2019 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
sigra stedium
वाराणसी। सिगरा के डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में शनिवार को आठवें प्रदेश स्तरीय दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता हुई। दो दिवसीय खेल के पहले दिन एथलेटिक्स और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं हुईं। जहां 1500 मीटर दौड़ में वाराणसी के जूनियर पुरुष वर्ग में आत्माराम, 400 मीटर में तौफीक ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

महिला वर्ग में 400 मीटर की दौड़ में अमृता सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। शॅाटपुट में गोल्डी अव्वल रहे। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कई मुकाबले हुए मगर परिणाम की घोषणा नहीं की गई। फाइनल मुकाबला रविवार को होगा। साथ ही कुश्ती प्रतियोगिता भी होगी। प्रतियोगिता में दस जिलों के 200 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। शनिवार को प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि नगर आयुक्त गौरांग राठी ने किया।
विज्ञापन

खेल सचिव और वाराणसी बधिर सोसायटी के अध्यक्ष पिंटू कुंडू के बताया कि जिला प्रशासन से मिली आर्थिक मदद और स्टेडियम से मिली सुविधा से खेल का आयोजन बेहतर तरीके से किया जा रहा है। जिसमें शनिवार को जिलाधिकारी द्वारा 30 हजार का चेक भी दिव्यांग वाराणसी बधिर सोसायटी के नाम से जारी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की आवाज बना पुष्कर
प्रतियोगिता के दौरान 12 वर्ष का पुष्कर गोठी मूक और बधिर खिलाड़ियों के आवाज बने रहे। जो खिलाड़ियों और कोच के बीच की बातें एक दूसरे तक पहुंचाते रहे। चौखंबा के रहने पुष्कर के माता-पिता रागिनी और पंकज दोनों ही बोल और सुन नहीं सकते। पिंटू कुंडू के बताया कि पुष्कर घर में इकलौता है जो मां-बाप के साथ मेरा भी सहारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed