फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sigra Stadium will be equipped with state-of-the-art facilities

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा सिगरा स्टेडियम

Tue, 06 Jul 2021 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sigra Stadium will be equipped with state-of-the-art facilities
डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम सिगरा का सूरत बदलेगी। स्मार्ट सिटी से 87.36 करोड़ रुपये से इसका निर्माण कराया जाएगा। इसकी डिजाइन का कार्य पूरा हो गया है। यह योजना टेंडर प्रक्रिया में है। स्टेडियम को स्मार्ट स्टेडियम की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। ताकि यहां इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी हो सके। इसके लिए शासन ने हरी झंडी दे दी है। परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने स्टेडियम प्रशासन को पत्र लिखकर होने वाले कार्यों का प्रस्ताव मांगकर डिजाइन तैयार की है।
विज्ञापन

खेल प्रेमी स्टेडियम में बैठकर बगैर किसी व्यवधान के मैच का आनंद ले सकें। इसके लिए परियोजना के तहत यहां 10 हजार दर्शकों के क्षमता वाला पवेलियन तैयार कराया जाएगा। इसका डिजाइन ऐसा होगा जिसमें हर मौसम में दर्शक आसानी से मैच देख सकेंगे। स्टेडियम के मैदान पर किसी तरह का पानी न लगे इसके लिए बेहतर ड्रेनेज सिस्टम बनाया जाएगा। इसके अलावा इनडोर गेम के हॉल भी बेहतर होंगे। जिसमें हर स्तर के खिलाड़ी भाग ले सकेंगे। इसके अलावा स्विमिंग पूल, स्टेडियम के जिम में बेहतरीन उपकरण होंगे।
विज्ञापन

खिलाड़ियों के आवास को देंगे हाईटेक लुक
स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए बनने वाले आवास को भी हाईटेक लुक दिया जाएगा। आवास में फाइव स्टार होटल जैसी लग्जरी सुविधाएं होंगी। इसके साथ ही खिलाड़ियों के लिए दो ड्रेसिंग व चेंजिंग रूम बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये होंगी सुविधाएं
- अंतरराष्ट्रीय स्तर का होगा खिलाड़ियों का जिम
- फाइव स्टार होटल जैसा होगा स्विमिंग पुल
- शेड से पवेलियन को किया जाएगा कवर
- इनडोर गेम के सभी हॉल होंगे हाईटेक
सिगरा स्टेडियम का निर्माण अंतरराष्ट्रीय मानकों पर कराया जाएगा। स्मार्ट सिटी की ओर से इसकी पूरी कार्ययोजना बन गई है। यह योजना अभी टेंडर प्रक्रिया में है। जल्द ही इस पर काम शुरू होगा। -गौरांग राठी, सीईओ स्मार्ट सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed