{"_id":"65d9e0c481e56887b504fb02","slug":"sigra-stadium-will-be-completely-based-on-green-energy-as-palika-stadium-2024-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sigra Stadium: कानपुर की पालिका स्टेडियम की तर्ज पर काशी में विकसित हो रहीं खेल सुविधाएं, यहां जानें- खासियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sigra Stadium: कानपुर की पालिका स्टेडियम की तर्ज पर काशी में विकसित हो रहीं खेल सुविधाएं, यहां जानें- खासियत
Sat, 24 Feb 2024 05:59 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 24 Feb 2024 05:59 PM IST
सार
वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण शुरू किया गया है। स्टेडियम में ओलंपिक मानकों का ध्यान रखते हुए खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। इस स्टेडियम की स्पोर्ट्स बिल्डिंग ग्रीन ऊर्जा से रोशन होगी।
विज्ञापन
सिगरा स्पोर्ट्स स्टेडियम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिगरा स्टेडियम पूरी तरह ग्रीन ऊर्जा पर आधारित होगा। स्टेडियम की बिल्डिंग पर सोलर पैनल लगाया जाएगा। इससे करीब डेढ़ सौ किलो वाट ऊर्जा का उत्पादन होगा। यहां कानपुर की पालिका स्टेडियम से भी बेहतर सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्टेडियम की डिजाइन डेढ़ साल में तैयार हुई। यह जानकारी सिगरा स्टेडियम का निर्माण करने वाली कंपनी के डायरेक्टर प्रणव अग्रवाल ने दी।
विज्ञापन
प्रणव अग्रवाल ने कहा कि उनकी कंपनी को सितंबर 2020 में काम मिला और 17 मार्च 2022 में डिजाइन पर फाइनल मुहर लगी। खेल मंत्रालय व अन्य विभागों से मिले सुझाव को शामिल कर स्टेडियम में स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का निर्माण शुरू किया गया है। स्टेडियम में ओलंपिक मानकों का ध्यान रखते हुए खेल सुविधाएं विकसित की गई हैं। स्वीमिंग पूल में अंतरराष्ट्रीय मानकों का ध्यान रखते हुए 15 लेन का निर्माण किया गया है। काम को तेजी लाने के लिए स्टील के जरिये काम करने पर सहमति बनी। इससे प्रदूषण नहीं होता है और आंतरिक बनावट में बदलाव करने में आसानी होती है।
विज्ञापन
भवन निर्माण में थर्मल इंसोलेशन विधि का प्रयोग
समूचा भवन थर्मल इंसोलेशन विधि से तैयार हुआ है। इसमें बाहर का तापमान अंदर के वातावरण को प्रभवित नहीं कर सकेगा। इससे तापमान को नियंत्रित करने में आसानी होती है। इससे खिलाड़ी अपने खेल पर फोकस कर सकेंगे।
विज्ञापन
स्टील डेक स्लैब सिस्टम से बना है कॉम्पलेक्स
मल्टीलेवल मल्टी स्पोर्ट्स इंडोर कॉम्प्लेक्स का निर्माण स्टील स्ट्रक्चर के साथ डेक स्लैब सिस्टम जैसी अत्याधुनिक तकनीक से किया गया है। परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की स्थापना के साथ तथा पर्यावरण एवं जल संरक्षण का ध्यान रखा गया है।