{"_id":"6116d4258ebc3ee08b73727a","slug":"signal-pole-broken-due-to-trailer-hit-jammed-varanasi-news-vns605967333","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेलर के धक्के से सिग्नल पोल टूटा, लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेलर के धक्के से सिग्नल पोल टूटा, लगा जाम
विज्ञापन
लहरतारा चौराहे के पास बरेका की ओर जाते समय शुक्रवार रात एक ट्रेलर के धक्के से यातायात सिग्नल पोल क्षतिग्रस्त हो गया। इसके चलते सड़क के दोनों छोर पर लंबा जाम लग गया। मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने ट्रेलर को साइड कराते हुए सिग्नल पोल हटवाया तब जाकर आवागमन बहाल हो पाया।
रात सवा ग्यारह बजे लहरतारा चौराहे से रेल इंजन लोड ट्रेलर बरेका की ओर जा रहा था। इस दौरान ट्रेलर चालक अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। रात के समय नो इंट्री के दौरान बड़े वाहनों के आवागमन के चलते मार्ग पर दोनों साइड जाम लग गया।
वहीं, रथयात्रा-महमूरगंज मार्ग पर शुक्रवार रात पर अचानक पीआरवी वैन का टायर फट गया। इस दौरान असंतुलित वाहन डिवाइडर पर टकरा गई। हादसे में पीआरवी चालक घायल हो गया। आसपास के लोगों के अनुसार अचानक तेज आवाज सुनकर पहुंचे तो देखा कि गाड़ी डिवाइडर से टकराई हुई थी।