फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Siddhi and Sadhya Yoga with Pushya Nakshatra from today the shopping muhurat till 7 am tomorrow

आज से पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि और साध्य योग: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कल सुबह 7 बजे तक खरीदारी का मुहूर्त

Tue, 18 Oct 2022 12:19 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Tue, 18 Oct 2022 12:19 PM IST
सार

मंगलवार को दिन भर मंगल पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में  खरीदारी करना शुभ होता है। 18 अक्तूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र सुबह 5:13 बजे से शुरू होकर बुधवार 19 अक्टूबर को सुबह 7:06 बजे तक रहेगा।

विज्ञापन
Siddhi and Sadhya Yoga with Pushya Nakshatra from today the shopping muhurat till 7 am tomorrow
पुष्य नक्षत्र

विस्तार

धनतेरस से पूर्व ही मंगलवार को मंगल पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि और साध्य योग रहेगा। मंगल पुष्य नक्षत्र में दिन भर खरीदारी का शुभ मुहूर्त मिल रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार पुष्य नक्षत्र के मुहूर्त में खरीदारी करना लाभकारी रहता है। 

विज्ञापन

पंडित गौरी नाथ शुक्ला ने बताया कि धनतेरस से छह दिन और दीपावली से आठ दिन पहले 18 अक्तूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि योग और साध्य योग का निर्माण हो रहा है। मंगलवार को दिन भर मंगल पुष्य नक्षत्र के शुभ मुहूर्त में  खरीदारी करना शुभ होता है। 18 अक्तूबर को मंगल पुष्य नक्षत्र सुबह 5:13 बजे से शुरू होकर बुधवार 19 अक्टूबर को सुबह 7:06 बजे तक रहेगा। 18 अक्तूबर को सिद्धि योग शाम 4:53 बजे तक रहेगा और उसके पश्चात साध्य योग शुरू होगा। मंगलवार के दिन बर्दमान नाम का शुभ योग भी रहेगा। पुष्य नक्षत्र के साथ सिद्धि और साध्य योग दिनभर रहने से इस अवधि में सोना, चांदी, तांबा, बहीखाते, भूमि भवन, इलेक्ट्रॉनिक आइटम, कलम, दावात, ज्वेलरी, वाहन तथा अन्य संपत्ति की खरीदारी करना बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा।
विज्ञापन

----
सुबह से शाम तक खरीदारी के शुभ चौघड़िया मुहूर्त
प्रात: चर, लाभ, अमृत का चौघड़िया सुबह 9:15 से दोपहर 1:32 बजे तक
शुभ का चौघड़िया दोपहर 2: 57 से 4:23 बजे शाम तक
शाम को लाभ का चौघड़िया 7: 23 से 8: 57 बजे तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed