फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shyamdev Rai Chaudhari stern frown in Varanasi.

दादा के तेवर तल्ख, बोले- माफिया और प्रचारक ने टिकट कटवाया

Sun, 29 Jan 2017 01:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 29 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
Shyamdev Rai Chaudhari stern frown in Varanasi.
BJP LOGO
कलह सुलझाने के लिए शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य के दो दिन की मोहलत लेकर लखनऊ लौटने के चौबीस घंटे बाद श्याम देव राय चौधरी दादा के तेवर और तल्ख हो गए हैं।  ‘अमर उजाला’ से फोन पर उन्होंने जहां टिकट कटने के पीछे एक माफिया के अलावा संघ के प्रभावशाली प्रचारक का नाम लिया।
विज्ञापन


शहर दक्षिणी सीट से सात बार विधायक रहे दादा का कहना है कि जनता उनके साथ है, इसलिए उन्होंने जनता के बीच रहने का फैसला किया है। इसको लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनको रास्ते से हटाने के लिए देवरिया से लेकर बनारस तक षड्यंत्र किया गया। आरोप लगाया कि इसके पीछे पूर्वांचल के एक बड़े माफिया का भी हाथ है और संघ के प्रचारक का भी।
विज्ञापन


शीर्ष नेतृत्व को अंधेरे में रखकर उनकी राजनीतिक हत्या कराई गई। दादा ने कहा कि उन्हें मालूम है कि इस मामले में अब कुछ होना नहीं है लेकिन वह जनता का साथ नहीं छोड़ सकते। इस बीच शनिवार को कांग्रेस के कुछ नेताओं ने दादा से उनके घर पर जाकर एक बार फिर मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed