फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shunga period bricks found in Babhniyav, pillar troughs of wooden pillars found at the entrance of Shiv temple

बभनियांव में मिलीं शुंग कालीन ईंटें, शिवमंदिर के प्रवेश द्वार पर मिले लकड़ी के खंभे के स्तंभ गर्त, अध्ययन में जुटी टीम

Sat, 05 Mar 2022 11:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Mar 2022 11:22 PM IST
सार

बीएचयू प्राचीन इतिहास, पुरातत्व विभाग के प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि रविवार को मंदिर के प्रवेश द्वार के पास खोदाई की जाएगी।

विज्ञापन
Shunga period bricks found in Babhniyav, pillar troughs of wooden pillars found at the entrance of Shiv temple
खोदाई के दौरान मिले पुरावशेष। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बभनियांव में शनिवार को प्राचीन शिव मंदिर के प्रवेश द्वार पर लकड़ी के खंभे के स्तंभ गर्त के प्रमाण मिले हैं। पुरातत्वविदों के अनुसार जो खंभा मिला है, उसको देखकर कहा जा सकता है कि करीब 1800 साल पहले यहां लोग इसी तरह प्रवेश द्वार पर खंभे के लिए स्तंभ गर्त (गड्ढा) का प्रयोग करते थे।

विज्ञापन


साथ ही शनिवार को भी ताम्र पाषाण कालीन मिट्टी के बर्तन और पशुओं की हड्डियां मिलीं। बीएचयू प्राचीन इतिहास, पुरातत्व विभाग के प्रो. अशोक सिंह ने बताया कि मंदिर के प्रदक्षिणा पथ के नीचे हो रही खोदाई में शुंग कालीन (200  ईसा पूर्व) पकी ईंटों की संरचनाएं मिली थीं।
विज्ञापन


इन संरचनाओं का मंदिर से कोई संबंध था या नहीं, अब इस पर अध्ययन किया जा रहा है। मंदिर के प्रणाल और जल निकासी पर भी जानने का प्रयास किया जाएगा। रविवार को मंदिर के प्रवेश द्वार के पास खोदाई की जाएगी। इस दौरान असिस्टेंट प्रो. डॉ. रवि शंकर, डॉ. मुकेश चंद्र पटेल भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed