फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shubham jaiswal firm Shaily Traders laundered black money through real estate company in varanasi

Cough Syrup Case: शुभम की फर्म शैली ट्रेडर्स ने रियल एस्टेट कंपनी में खपाई ब्लैक मनी, खाते में पहुंचे 22 करोड़

Sun, 18 Jan 2026 05:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 18 Jan 2026 05:01 AM IST
सार

Varanasi News: कफ सिरप मामले में वांछित शुभम जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स ने रियल एस्टेट कंपनी के खाते में 22 करोड़ भेजे। मामले में जांच कर रही ईडी शुभम, उसके परिजनों और रिश्तेदारों की संपत्तियों को खंगाल रही है। 

विज्ञापन
Shubham jaiswal firm Shaily Traders laundered black money through real estate company in varanasi
अंतरराज्यीय गिरोह का सरगना शुभम जायसवाल। - फोटो : संवाद

विस्तार

कोडीनयुक्त कफ सिरप मामले में वांछित 75 हजार के इनामी शुभम जायसवाल के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच जारी है। ईडी की जांच में सामने आया कि शुभम ने कफ सिरप की ब्लैक मनी को व्हाइट करने के लिए रियल एस्टेट कंपनी में रकम खपाई। शुभम, उसके परिजनों और रिश्तेदारों की संपत्तियों को ईडी खंगाल रही है। 

विज्ञापन


मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल की फर्म शैली ट्रेडर्स के खाते से रियल एस्टेट कंपनी की महिला निदेशक के खाते में 22 करोड़ रुपये भेजे जाने की पुष्टि हुई है। फिलहाल महिला निदेशक को ईडी ने नोटिस जारी करते हुए दो दिनों के अंदर दस्तावेजों के साथ पेश होने के लिए कहा है।
विज्ञापन


महमूरगंज के सोना और हीरा कारोबारी से भी शुभम जायसवाल के तार जुड़ रहे हैं। शुभम जायसवाल द्वारा महमूरगंज में बड़े कारोबारी की कीमती प्रॉपर्टी खरीदने की भी जानकारियां ईडी को मिली हैं। उधर, शराब कारोबार में भी शुभम के निवेश की जानकारियां सामने आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिगरा के बादशाहबाग कॉलोनी निवासी और शैली ट्रेडर्स के कर्ता-धर्ता शुभम जायसवाल के ऊपर कमिश्नरेट पुलिस ने 50 हजार और सोनभद्र पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। कमिश्नरेट पुलिस ने रेड कॉर्नर नोटिस तक जारी कर रखा है। पिछले नवंबर माह से शुभम जायसवाल की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही है।

इस बीच मनी लॉन्ड्रिंग केस दर्ज करते हुए ईडी ने शुभम और उसके रिश्तेदारों के ठिकानों को खंगाला है। चार्टर्ड अकाउंटेंट से पूछताछ की गई है। ईडी की जांच के क्रम में शैली ट्रेडर्स के बैंक खाते से रियल एस्टेट कंपनी को 22 करोड़ रुपये भेजे जाने का मामला सामने आया। ईडी ने तुरंत कंपनी की महिला निदेशक को नोटिस भेजा है।

इसे भी पढ़ें; PHOTOS: काशीयात्रा में मोहित की मसकली और साडा हक पर खूब थिरके आईआईटीयंस, तस्वीरों में देखें- झलकियां

हवाला कारोबारी की भी ईडी करेगी जांच
शुभम के करीबी और हवाला कारोबारी प्रतीक गुजराती ने भी बड़ी रकम को खपाया है। एसआईटी भी उसकी तलाश में है। गोल्ड और कफ सिरप के जरिए प्रतीक ने बड़े पैमाने पर हवाला कारोबार किया है। ईडी ने उसकी भी जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed