फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shriram's life ideal will have to be told to the new generation: Khanduri

नई पीढ़ी को बताना होगा श्रीराम का जीवन आदर्श : खंडूरी

Wed, 21 Dec 2022 11:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Dec 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
Shriram's life ideal will have to be told to the new generation: Khanduri
बीएचयू में वाराणसी इंस्टीट्यूट ऑफ हिस्ट्री में राष्ट्रीय संगोष्ठी में इतिहास और संस्कृति में श्रीराम विषय पर विस्तार से चर्चा की। उत्तराखंड विधानसभा की अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के जीवन आदर्शों के बारे में नई पीढ़ी को बताना होगा। उनका जीवन आदर्श वर्तमान समय में भी प्रासंगिक है।
विज्ञापन

विज्ञान संस्थान के संगोष्ठी सभागार में ऋतु खंडूरी ने कहा कि राम राज्य की बात महात्मा गांधी भी करते थे। उस समय प्रकृति का अनादर नहीं होता था। बेल्जियम से आए डॉ. कोएनार्ड एल्सट ने राम जन्म भूमि आंदोलन की चर्चा की। उन्होंने रामजन्म भूमि के लिए कमेटी बनाए जाने के बारे में भी बताया।
विज्ञापन

प्रो. बीआर मणि ने राम की प्राचीनता की पुष्टि करने वाले पुरातात्विक साक्ष्यों से लोगों को अवगत कराया। साथ ही भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की ओर से 2002-03 में अयोध्या के उत्खनन की जानकारी दी। इंस्टीट्यूट ऑफ हिस्ट्री की संस्थापिका एमेरिटस प्रोफेसर डॉ. अरुणा सिन्हा ने विषय वस्तु पर प्रकाश डाला। इस दौरान डॉ. जयलक्ष्मी कौल, डॉ. कल्पना सिंह, डॉ. श्रेया पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed