फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna begins in Kudi, Bhandara on June 15

Varanasi News: कुड़ी में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ शुरू, 15 जून को भंडारा

Tue, 09 Jun 2026 02:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagwat Katha Gyan Yagna begins in Kudi, Bhandara on June 15
कुड़ी ग्राम सभा में श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ सोमवार को हुआ। श्री रामजानकी सेवा समिति के तत्वावधान में यह धार्मिक अनुष्ठान श्री रामजानकी मंदिर में 15 जून तक होगा। कथा के पहले दिन सोमवार को सुबह 11 बजे मंदिर परिसर से कलश यात्रा निकाली गई। पारंपरिक परिधानों में सजी गांव की महिलाओं और पुरुषों ने कलश यात्रा में भाग लिया। यह यात्रा श्री रामजानकी मंदिर कुड़ी से डीह बाबा मंदिर तक गई। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु हर शाम 5 बजे से श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कर सकेंगे। कथा का पाठ नरदेव गिरी कर रहे हैं। वे श्री रामजानकी मंदिर बड़ागांव के महंत अवधूत गिरी के शिष्य हैं। नरदेव गिरी भगवान की विभिन्न लीलाओं और अध्यात्म के रहस्यों का वर्णन करेंगे। समापन 15 जून को हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ होगा। इस अवसर पर भंडारा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed