फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shrimad Bhagavad Gita teaches respect for other women

Varanasi News: दूसरी स्त्रियों का सम्मान करना सिखाती है श्रीमद्भागवत गीता

Tue, 28 Jul 2026 01:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Shrimad Bhagavad Gita teaches respect for other women
बीएचयू में महिलाओं के सशक्तीकरण के विशेष संदर्भ में श्रीमद्भागवतगीता और सामाजिक समावेशन पर एक राष्ट्रीय संगोष्ठी की गई। अध्यक्षता समाजशास्त्र विभाग के वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. आरएन त्रिपाठी ने की। मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने कहा कि आज भी समाज का एक बहुत बड़ा तबका उन्हें वह सम्मान नहीं देता जिसकी वह पात्र हैं। जिस तरह हम अपने घर में अपनी मां और बहन को सम्मान देते हैं वैसा ही सम्मान हमें दूसरी स्त्रियों को भी देना चाहिए। यही श्रीमद्भागवत गीता हमें सिखाती है। भारतीय चरित्र निर्माण संस्थान के निदेशक आचार्य राम कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि आज की युवा शक्ति श्रीमद्भागवत गीता पढ़े और उसके मर्म को समझे। प्रो. आरएन त्रिपाठी ने कहा कि श्रीमद्भागवतगीता में ज्ञानी ब्राह्मण, स्त्री यहां तक की चांडाल और कुत्ते को भी बराबर का दर्जा दिया गया है, क्योंकि सब में ईश्वर का वास है। आप जैसा अपने लिए चाहते हैं वैसी ही दृष्टि दूसरों के लिए भी रखें यही गीता का मुख्य उद्देश्य है। 5162 साल पहले युद्ध क्षेत्र में कही गई भगवतगीता जीवन में जो क्लेश उसको दूर करने के लिए श्रेयस्कर ग्रंथ है। निदेशक प्रो. कुम्हरैया दशरथ कुमार शर्मा और संचालन डॉ. ममता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed