{"_id":"680a2d12a267af68e108934d","slug":"shri-vallabhacharya-prakatyotsav-lord-krishna-bhog-offered-to-baba-vishwanath-for-500-years-in-varanasi-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीवल्लभाचार्य प्राकट्योत्सव: 500 साल से बाबा विश्वनाथ को चढ़ाते हैं भगवान कृष्ण का भोग, अद्भुत है मान्यता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीवल्लभाचार्य प्राकट्योत्सव: 500 साल से बाबा विश्वनाथ को चढ़ाते हैं भगवान कृष्ण का भोग, अद्भुत है मान्यता
Thu, 24 Apr 2025 05:52 PM IST
प्रगति चंद
हीरालाल चौरसिया, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
हीरालाल चौरसिया, संवाद न्यूज एजेंसी, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Thu, 24 Apr 2025 05:52 PM IST
सार
Shri Vallabhacharya Prakatyotsav: बाबा विश्वनाथ को भगवान कृष्ण का भोग चढ़ाने की परंपरा 500 साल से चली आ रही है। महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य के नंदोत्सव पर यह परंपरा निभाई जाती है।
विज्ञापन
श्रीवल्लभाचार्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाबा विश्वनाथ 500 साल पहले से भी भगवान श्रीकृष्ण (ठाकुर जी) का भोग ग्रहण करते हैं। यह परंपरा महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य के नंदोत्सव पर निभाई जाती है। चौखंभा स्थित षष्ठपीठ श्रीगोपाल मंदिर में ठाकुर जी को भोग लगने के बाद रोज बाबा विश्वनाथ को भेजा जाता है।
विज्ञापन
ये कहना है भारत भारती परिषद के अध्यक्ष अशोक वल्लभदास का। उन्होंने बताया कि महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य ने काशी को कर्मस्थली बनाकर शुद्धाद्वैत सिद्धांत और पुष्टिमार्ग का विस्तार किया। काशी में जतनबर, हनुमानघाट, पंचगंगा और मणिकर्णिका घाट पर महाप्रभु के स्मरण स्थल हैं। घरुवार्ता साहित्य में उल्लेख है कि जतनबर में महाप्रभु श्रीवल्लभाचार्य ने नंदोत्सव का पहली बार आयोजन किया।
विज्ञापन
ये है मान्यता
मान्यता है कि इसमें भगवान शिव बाबा कालभैरव के साथ शामिल हुए और ठाकुर जी का भोग ग्रहण किया। तब से यह परंपरा निभाई जा रही है। उन्होंने बताया कि किसी जमाने में जतनबर और विश्वनाथ मंदिर के बीच इमली का पेड़ था। माना जाता था कि इस पर भूतों का डेरा है। इसलिए ठाकुर जी का राजभोग अशुद्ध न हो जाए, इसलिए भोग लेकर जाते समय आगे बाबा कालभैरव जाते हैं।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Akshay Tritiya 2025: सुहाग की रक्षा के लिए महिलाएं अक्षय तृतीया तक करेंगी गौरी का शृंगार और पूजा
जतनबर में ही महाप्रभु ने शुद्धाद्वैत दर्शन और पुष्टिमार्ग की स्थापना की। यहीं पर चैतन्य महाप्रभु उनसे मिलने आए थे। गोपाल मंदिर के गोस्वामी श्याम मनोहर महाराज ने बताया कि उन्होंने काशी में ही वेद, उपनिषद आदि का अध्ययन किया।
आज भी जन्माष्टमी और होली का भोग चढ़ता है
अशोक वल्लभदास ने बताया कि अभी बाबा को माला व पान भोग में जाता है। दोपहर में राजभोग लगने के बाद मंदिर के समाधानी भोग बाबा दरबार में पुजारी को देते है। जन्माष्टमी, होली आदि त्योहारों पर ठाकुर जी को लगा विशेष भोग बाबा को पहुंचाया जाता है।
इसे भी पढ़ें; UP: 25 साल पुरानी मशीन का रिकॉर्ड, गाजीपुर से फ्रांस, श्रीलंका और स्विट्जरलैंड तक हो रहा अफीम का निर्यात