फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Shyam Jhoolnotsav Khatu Shyam will give darshan on camel deity will sit elephant trunk

श्री श्याम झूलनोत्सव: ऊंट पर दर्शन देंगे खाटू श्याम, हाथी के सूंड़ पर विराजमान होंगे देव; जुटेंगे श्रद्धालु

Fri, 25 Jul 2025 10:58 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 25 Jul 2025 10:58 AM IST
सार

श्री श्याम झूलनोत्सव में पहली बार काशी नगरी में विभिन्न राज्यों से सैकड़ों श्रद्धालु आएंगे। उनके स्वागत के लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। रंग-बिरंगे फूलों से सजी झांकी में सभी देवता विराजमान होंगे।

विज्ञापन
Shri Shyam Jhoolnotsav Khatu Shyam will give darshan on camel deity will sit elephant trunk
कार्यक्रम की जानकारी देते श्री श्याम मंडल के पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: श्री श्याम मंडल की ओर से 54वां श्री श्याम झूलनोत्सव 26 और 27 जुलाई को महमूरगंज स्थित शुभम लाॅन में आयोजित किया गया है। पहली बार यूपी में ऐसा झूलनोत्सव हो रहा है जिसमें जयपुर, कोलकाता और दिल्ली सहित देश के कई शहरों के श्याम मंडल के 300 से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। खाटू श्याम ऊंट पर सवार होंगे और साथ ही भगवान गणेश, शंकर, मां दुर्गा और हनुमान जी हाथी के सूंड पर सवार होकर भक्तों को दर्शन देंगे।

विज्ञापन


ये जानकारी झूलनोत्सव के स्वागताध्यक्ष दीपक कुमार बजाज और श्याम मंडल के अध्यक्ष दीपक तोदी ने बृहस्पतिवार को मारवाड़ी भवन लक्सा में पत्रकारों को दी। मंत्री पवन कुमार अग्रवाल ने बताया कि अजय खेमका, पंकज तोदी, अजय यादुका और अंकित अग्रवाल के संयोजन में आयोजित इस उत्सव में काशी में प्रथम बार खाटू श्याम का दरबार विभिन्न प्रकार के वेलवेट फैब्रिक और नगीनों से सजेगा। 
विज्ञापन


शृंगार कोलकाता और मुंबई के कारीगर करेंगे। रंग-बिरंगे फूलों से सजी झांकी में खाटू श्याम का दिव्य स्वरूप विराजमान होगा। आयोजन के प्रथम दिन सभी देवता झूले पर सवार होंगे और दूसरे दिन विशेष शृंगार होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुंदरकांड का होगा पाठ

अखंड ज्योति, श्री श्याम प्रभु को 56 भोग और सुंदरकांड पाठ होगा। पंकज तोदी ने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ शनिवार को सुबह नौ बजे रुद्राभिषेक के साथ होगा। शाम सात बजे अखंड ज्योति जलेगी। विघ्नहर्ता की स्तुति और भजनों की रसधारा प्रवाहित होगी। 

श्याम प्रभु को 51 सवामणी के भोग साथ ही दोनों दिन छप्पन भोग लगेगा। कीर्तन मंत्री चंदन तोदी ने बताया कि कार्यक्रम में देश के कई नामी कलाकार भजनों की प्रस्तुति देंगे। प्रचार मंत्री सुरेश तुलस्यान ने बताया कि भव्य निशान यात्रा 27 जुलाई को निकाली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed