फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Ram Mandir Ayodhya construction: Fund of 5457.94 crores received in campaign

श्रीराम मंदिर निर्माण : निधि समर्पण अभियान में मिली 5457.94 करोड़ की धनराशि, जिलेवार ऑडिट का चल रहा काम 

Sat, 10 Apr 2021 07:06 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 10 Apr 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Mandir Ayodhya construction: Fund of 5457.94 crores received in campaign
राम मंदिर का मॉडल

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से चलाए गए निधि समर्पण अभियान में अब तक 5457.94 करोड़ की धनराशि एकत्र हो चुकी है। हालांकि यह संख्या अभी अंतिम नहीं है, क्योंकि जिलावार ऑडिट का काम अभी पूरा नहीं हो सका है। फिलहाल अखिल भारतीय स्तर पर निधि समर्पण अभियान की मानीटरिंग कर रही टीम की गणना में यह रिपोर्ट सामने आई है। 

विज्ञापन


ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट में बताया गया कि दस रुपये के कूपन से 30.99 करोड़, सौ रुपये के कूपन से 372.48 करोड़, एक हजार के कूपन से 225.46 करोड़ व रसीदों के जरिए 1625.04 करोड़ की निधि एकत्र हुई। इस प्रकार कुल राशि 2253.97 करोड़ हुई।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार कूपन व रसीद के जरिये 2253.97 करोड़ की निधि एकत्र हुई। इसी तरह से डिजिटल माध्यमों से 2753.97 करोड़ व एसबीआई-पीएनबी व बीओबी के बचत खातों में करीब 450 करोड़ की नकद धनराशि एकत्र हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


74 रामभक्तों ने एक करोड़ से अधिक की निधि की समर्पित

रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय की ने बताया कि एक करोड़ से अधिक की धनराशि समर्पित करने वाले रामभक्तों की कुल संख्या 74 रही। इसी तरह से 50 लाख से एक करोड़ समर्पित करने वाले 127 रामभक्त सामने आए। 25 से 50 लाख का समर्पण 123 रामभक्तों ने किया। दस से 25 लाख का समर्पण 950 रामभक्तों ने किया। इसी तरह पांच से दस लाख का समर्पण 1428 व एक से पांच लाख की निधि 31 हजार 663 रामभक्तों ने समर्पित की है।

देश के 5.37 लाख गांव के 12.73 करोड़ परिवारों से किया गया संपर्क

रिपोर्ट में यह भी जानकारी दी गई है कि सांगठनिक दृष्टि से देश के 49 प्रांतों के 1167 जिलों में अभियान चलाया गया। अभियान से पूर्व सांगठनिक प्रांतों के 6.73 लाख गांवों के 20.67 करोड़ परिवारों के सापेक्ष 5.37 लाख के 12.73 करोड़ परिवारों से संपर्क किया गया। अभियान में 18.34 लाख पुरुष व 1.87 लाख महिला कार्यकर्ता सहभागी बने।

इस अभियान के अंतर्गत 38185 कार्यकर्ताओं के माध्यम से बैंकों में धन जमा कराया गया। पूरे देश में एक लाख 25 हजार टोलियों के माध्यम से धन संग्रहित हुआ। अभियान के लिए धनुषा साफ्टवेयर कंपनी के स्वामी सत्यनारायण मूर्ति ने साफ्टवेयर तैयार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed