फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kashi Vishwanath Temple will start cow service project soon

Varanasi News: श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जल्द शुरू करेगा गोसेवा प्रकल्प

Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath Temple will start cow service project soon

विज्ञापन
वाराणसी। श्री काशी विश्वनाथ मंदिर जल्द ही गो सेवा प्रकल्प की शुरुआत करने जा रहा है। शुक्रवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान न्यास अध्यक्ष प्रो. नागेंद्र पांडेय व सदस्य प्रो. ब्रजभूषण ओझा ने इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा की।

शुक्रवार को न्यास अध्यक्ष प्रो. पांडेय व सदस्य प्रो. ओझा ने सीएम योगी आदित्यनाथ को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुए अन्नकूट का प्रसाद भेंट किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को 26 नवंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के स्थापना दिवस पर आमंत्रित किया। न्यास अध्यक्ष व सदस्य ने मुख्यमंत्री को मंदिर के सभी क्रियाकलापों व गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। न्यास अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक कथा पंचदशी और प्रो. ओझा ने अपनी संपादित पत्रिका संस्कृत विद्या भेंट की। मुख्यमंत्री ने न्यास को श्रद्धालुओं के सुगम दर्शन और सुविधाओं को बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि धाम परिसर में संगोष्ठी और शास्त्रार्थ के आयोजन होने चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed