फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kashi Vishwanath Temple Trust: The Council debate on the tree

श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर ः न्यास परिषद के पैड पर विवाद

Mon, 27 Jun 2016 01:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 27 Jun 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath Temple Trust: The Council debate on the tree
बाबा विश्वनाथ मंदिर - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर के लोगो वाले न्यास परिषद के एक पैड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। पांच न्यासियों की ओर से बनाए गए इस पैड पर कुछ अधिकारियों के यहां पत्राचार भी किए गए हैं। मुख्य कार्यपालक अधिकारी एमपी सिंह ने इस पैड की वैधता की जांच करने का निर्देश एसीईओ को दिया है। उधर, कुछ न्यासियों ने सफाई दी है कि पैड पर उनकी सहमति के बिना ही उनके नाम प्रिंट कराए गए हैं। इससे उनका लेना देना नहीं है।
विज्ञापन



मंदिर के आचार्य पद्मश्री डॉ. देवी प्रसाद द्विवेदी के प्रति ह्वाट्स एप पर की गई टिप्पणी को लेकर एसएसपी को जिस पैड पर शिकायत भेजी गई है, उसी को लेकर उंगली उठने लगी है। इस पैड पर पांच न्यासियों प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय, पद्मश्री देवी प्रसाद, पं.राजकृष्ण मालवीय, पंडित प्रसाद दीक्षित और प्रदीप कुमार बजाज के नाम दिए गए हैं। उधर, इस पैड पर जिन न्यासियों के नाम दिए गए हैं, उन्होंने इसके प्रति अनभिज्ञता जताई है। प्रो. चंद्रमौलि उपाध्याय ने अमर उजाला को बताया कि ऐसा कोई पैड उन्होंने न तो प्रकाशित कराया है और न तो किसी को अपने नाम के इस्तेमाल के लिए सहमति ही दी है। अगर परिषद के नाम पर ऐसा पैड जारी किया गया है तो वह गलत है।
विज्ञापन



न्यासी राजकृष्ण मालवीय ने भी परिषद की ओर से कोई न्यासियों का सामूहिक पैड जारी कराने से इनकार किया है। उनका कहना है कि ऐसा कोई पैड मेरी जानकारी में नहीं है। इस पैड पर नामांकित न्यासियों में से एक प्रदीप कुमार बजाज ने बताया कि चूंकि तमाम पत्राचार के बावजूद उनकी बात अफसरों के यहां नहीं सुनी जा रही थी। पांच सौ पेज तक की चिट्ठियां भेजी जा चुकी हैं लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: आजिज आकर यह पैड पत्राचार के लिए बनाना पड़ा। इसमें सिर्फ न्यासियों का नाम दिया गया है। इसमें कोई गलत नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed