फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shri Kashi Vishwanath's abode decorated with Shivoham-Shivoham...

Varanasi News: शिवोहम-शिवोहम....से सजा श्री काशी विश्वनाथ का धाम

Fri, 16 Dec 2022 07:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 16 Dec 2022 07:00 AM IST
विज्ञापन
Shri Kashi Vishwanath's abode decorated with Shivoham-Shivoham...
राज्यसभा सांसद और पद्म विभूषण इलैयाराजा ने कहा कि तीनों लोकों से न्यारी काशी, मां गंगा और बाबा विश्वनाथ का दरबार के एक साथ दर्शन सौभाग्य से कम नहीं है। दुनिया भर में ढेर सारे कार्यक्रम किए हैं और कई पुरस्कार भी मिले, लेकिन श्री काशी विश्वनाथ के धाम में बाबा के सामने अपने गीत-संगीत की प्रस्तुति देना किसी पूर्वजन्म का फल है जो आज फलित हो गया। इससे बढ़कर अब जीवन में कुछ भी नहीं है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्री काशी विश्वनाथ धाम में देर शाम प्रस्तुति देने पहुंचे पद्म विभूषण इलैयराजा ने अपने सुप्रसिद्ध भजन जननी-जननी से शुरुआत की। इसके बाद भो शंभू..., शिवोहम-शिवोहम...., के बाद हर-हर महादेव....की प्रस्तुतियों ने हर किसी के मन को झंकृत कर दिया। शिव के भक्ति रस की अविरल गंगा जब संगीत के सुरों में ढलकर बहने लगी तो दो घंटे का समय पल में बीत गया और दर्शकों को लगा कि अभी बहुत कुछ सुनना बाकी है। मंदिर चौक से लेकर बाबा के गर्भगृह तक सात सुरों की झंकार ने श्रद्धालुओं के साथ ही पुजारी, सेवादार और श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि, मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार मौजूद रहे। संयोजन व संचालन वेंकटरमण घनपाठी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed