{"_id":"619e54502f07af705d16440e","slug":"shri-kashi-vishwanath-dham-will-remain-closed-on-december-1-in-varanasi-devotees-not-get-darshan-for-24-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसीः एक दिसंबर को बंद रहेगा श्री काशी विश्वनाथ धाम, 24 घंटे तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसीः एक दिसंबर को बंद रहेगा श्री काशी विश्वनाथ धाम, 24 घंटे तक श्रद्धालुओं को नहीं मिलेगा दर्शन
Wed, 24 Nov 2021 08:33 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 24 Nov 2021 08:33 PM IST
सार
श्री काशी विश्वनाथ धाम निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए काम तेजी से कराया जा रहा है। इसके तहत एक दिसंबर को 24 घंटे तक मंदिर को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर धाम का चल रहा निर्माण कार्य ।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
श्री काशी विश्वनाथ धाम के निर्माण कार्य के लिए बाबा विश्वनाथ का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह से बंद करने का निर्णय लिया गया है। 29 नवंबर से एक दिसंबर तक मंदिर में निर्माण कार्य के लिए आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। दो दिनों तक 12-12 घंटे और एक दिन 24 घंटे तक मंदिर को पूरी तरह से बंद रखा जाएगा।
विज्ञापन
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि श्री काशी विश्वनाथ धाम निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए काम तेजी से कराया जा रहा है। इसके तहत 29 नवंबर को मंगला आरती के बाद सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक श्रद्धालु बाबा का दर्शन नहीं कर सकेंगे। 12 घंटे तक दर्शन पूजन बंद रहेगा।
विज्ञापन
वहीं 30 नवंबर को भी सुबह छह बजे से शाम छह बजे तक मंदिर बंद रहेगा। एक दिसंबर को श्री काशी विश्वनाथ मंदिर पूरी तरह से बंद रहेगा। मंदिर को आम श्रद्धालुओं के लिए दो दिसंबर को सुबह छह बजे से पूर्व की तरह दर्शन-पूजन के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन