फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shreya Upadhyay murder case Father prime accused Vivek arrested son still large raids on suspected hideouts

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: मुख्य आरोपी विवेक के पिता गिरफ्तार, बेटा अब भी फरार; संभावित ठिकानों पर दबिश जारी

Thu, 27 Aug 2026 07:38 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 27 Aug 2026 07:38 PM IST
सार

वाराणसी के चर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में पुलिस ने मुख्य आरोपी विवेक चौबे के पिता रामसहाय चौबे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वह बेटे की शादी श्रेया से कराना चाहता था और परिजनों के इंकार से नाराज था। 18 अगस्त को श्रेया लापता हुई थी, जबकि 20 अगस्त को शव बरामद हुआ। मुख्य आरोपी विवेक अब भी फरार है।

विज्ञापन
Shreya Upadhyay murder case Father prime accused Vivek arrested son still large raids on suspected hideouts
पुलिस की गिरफ्त में मुख्य आरोपी विवेक का पिता। - फोटो : संवाद

विस्तार

श्रेया उपाध्याय हत्याकांड में राजातालाब पुलिस ने प्रकाश में आए दूसरे आरोपी और मुख्य आरोपी विवेक चौबे के पिता रामसहाय चौबे को गिरफ्तार कर लिया है। 65 वर्षीय रामसहाय को बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार, विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर उसकी गिरफ्तारी की गई है। हालांकि, हत्या का मुख्य आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रामसहाय चौबे पुत्र स्व. मंगला प्रसाद चौबे, निवासी नियारडीह, थाना चोलापुर, अपने बेटे विवेक की शादी श्रेया उपाध्याय से कराना चाहता था। श्रेया के परिजनों ने शादी से इनकार कर दिया था और उसकी शादी कहीं और तय कर दी थी। इससे विवेक के साथ रामसहाय भी नाराज था। पुलिस का दावा है कि रामसहाय ने धमकी दी थी कि श्रेया यदि धरती पर रहेगी तो उसकी बहू बनकर रहेगी।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि जांच और विवेचना के दौरान रामसहाय की भूमिका सामने आने के बाद उसे वांछित आरोपी बनाया गया। इसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी। बृहस्पतिवार को सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने उसे जमुआ तिराहा रेलवे क्रॉसिंग के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दयाराम, उपनिरीक्षक आनंद कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक रामविलास यादव, कांस्टेबल मन्तोष शाह, रिजर्व कांस्टेबल सुधाकर और हेड कांस्टेबल चालक सुनील कुमार सिंह शामिल रहे।

मालूम हो कि 18 अगस्त को राजातालाब थाना क्षेत्र के मरुई गांव निवासी 22 वर्षीय श्रेया उपाध्याय लापता हुई थी। परिजनों की तलाश के बीच 20 अगस्त को उसका शव रोहनिया थाना क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में बरामद हुआ था। मामले में राजातालाब थाने में मुकदमा अपराध संख्या 157/2026 के तहत धारा 103(1) बीएनएस में केस दर्ज किया गया है।

श्रेया की हत्या के मामले में विवेक चौबे को मुख्य आरोपी बनाया गया है। पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। रामसहाय की गिरफ्तारी के बाद अब विवेक तक पहुंचने के लिए पुलिस जांच और तेज होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed