{"_id":"6a9e646756a848d75e0c8a51","slug":"shreya-upadhyay-murder-case-accused-vivek-chaubey-arrested-in-police-encounter-in-varanasi-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: शादी तय होने से नाराज था विवेक चौबे, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: शादी तय होने से नाराज था विवेक चौबे, पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हुआ मुख्य आरोपी
Mon, 07 Sep 2026 12:44 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: Pragati Chand
Updated Mon, 07 Sep 2026 12:44 PM IST
सार
श्रेया उपाध्याय हत्याकांड का मुख्य आरोपी विवेक चौबे दबोच लिया गया। पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान उसे गिरफ्तार किया। पुलिस की कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में लगी है, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी में राजातालाब थाना क्षेत्र के चर्चित श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के मुख्य आरोपी विवेक चौबे को पुलिस ने जगतदेवपुर के पास मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आत्मरक्षार्थ पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के दाहिने पैर में लगी है, जिससे वह घायल हो गया। उसके पास से एक अवैध देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
शादी तय होने से नाराज होकर की थी हत्या
पुलिस की पूछताछ में आरोपी विवेक चौबे उर्फ निखिल ने खुलासा किया कि श्रेया उपाध्याय की शादी कहीं और तय हो गई थी। इसी बात से नाराज होकर उसने अपने साथी पुनीत मिश्रा के साथ मिलकर 18 अगस्त 2026 को श्रेया की हत्या कर दी थी। 20 अगस्त को श्रेया का शव रोहनिया क्षेत्र के बच्छाव पश्चिमपुरा में मिला था।
विज्ञापन
पुलिस उपायुक्त नीतू कादयान और अपर पुलिस उपायुक्त नृपेन्द्र के निर्देशों पर गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार दबिश दी जा रही थी। 7 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर राजातालाब पुलिस टीम ने जगतदेवपुर के पास चेकिंग शुरू की। पुलिस को देखकर आरोपी पैदल भागने लगा और टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में विवेक चौबे घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जक्खिनी भेजा गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; दर्दनाक हादसा: मऊ में बिजली के खंभे से टकराने से दो फुफेरे भाइयों की मौत, नौ घंटे बाद खाई में मिले दोनों के शव
पूर्व में हो चुकी हैं दो गिरफ्तारियां
मामले में पुलिस पहले ही 24 अगस्त को सह आरोपी पुनीत मिश्रा को मुठभेड़ के बाद और 27 अगस्त को रामसहाय चौबे को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार विवेक चौबे निवासी नियार डीह, थाना चोलापुर है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में राजातालाब थाने की पुलिस टीम शामिल रही।