फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shree krishna janmashtami today celebrate in iskcon kashi vishwanath temple varanasi

जन्माष्टमी : कान्हा के प्रेम में डूबी शिव नगरी काशी, काशी विश्वनाथ-इस्कॉन मंदिर में जय-जयकार

Sat, 24 Aug 2019 11:54 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sat, 24 Aug 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
shree krishna janmashtami today celebrate in iskcon kashi vishwanath temple varanasi
श्री कृष्ण जन्माष्टमी। - फोटो : अमर उजाला

भादो की अष्टमी, रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे शिव की नगरी काशी कान्हा के प्रेम में डूब गई। काशी के घर और मंदिरों में घंटा-घड़ियाल गूंज उठे। घरों में मंगल गीत और सोहर बजने लगे। अर्चकों ने महाआरती उतारी। चहुंदिशि झांकियों में सजे नंद के घर जन्मे कान्हा के स्वरूप को निहारने के लिए भक्तों का रेला उमड़ पड़ा। कान्हा के जन्मोत्सव की खुशी में काशी विश्वनाथ का दरबार भी कुछ देर के लिए नंद गांव में तब्दील नजर आया।

विज्ञापन


शहर के मंदिरों और घरों को श्रद्धालुओं ने नंदगांव की तरह सजाया। करौंदा, अशोक की टहनियों, पत्तियों से नंदगांव की सजावट हर किसी का ध्यान खींच रही थी। जन्मोत्सव के बाद जय कन्हैया लाल की हाथी घोड़ा पालकी के गगनभेदी जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन


श्री काशी विश्वनाथ मंदिर परिसर में लक्ष्मीनारायण के दरबार में कान्हा ने जन्म लिया। गुलाब, रजनीगंधा और बेला के फूलों के वंदनवारों से परिक्रमा पथ के सभी विग्रहों का शृंगार किया गया था। दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। पुजारी रामरुचि त्रिपाठी ने प्रसाद का वितरण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अन्नपूर्णा मंदिर में स्थित कृष्ण मंदिर को फूलों और पत्तियों से सजाया गया था। अक्षयवट हनुमान मंदिर प्रांगण को कामिनी, अशोक की पत्ती, रंग-बिरंगे गुब्बारों से सजाया गया। भजन संध्या में शैलबाला व विजय बागी ने भजनों की प्रस्तुति दी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में भी जन्माष्टमी मनाई गई।

पुलिस लाइन में एडीजी जोन बृजभूषण और जिला जज यूसी शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन किया। इस दौरान आईजीरेंज विजय सिंह मीणा, एसएसपी आनंद कुलकर्णी, एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह व एसपी ग्रामीण एमपी सिंह मौजूद रहे। इसके अलावा सेंट्रल जेल, जिला जेल समेत शहर के सभी थानों में धूमधाम से जन्माष्टमी का पर्व मनाया गया। कैंट रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी बैरक में भी जन्माष्टमी मनाई गई।

इस्कॉन में रूस के कलाकारों की धूम :
इस्कॉन मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव में रूस और मॉरिशस से रॉक बैंड टीम ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। शाम को जैसे ही अपने अंदाज में भगवान श्री कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति देना आरंभ किया, लोग झूमने लगे और हर लाइन को दोहराने लगे। यह सिलसिला देर शाम तक चला। गोवा से आए अधिवक्ता व प्रख्यात विचारक शुभविलास दास ने प्रवचन दिया। श्री कृष्ण जन्मोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल व विशिष्ट अतिथि इस्कॉन मंदिर कमेटी के चेयरमैन दीपक मधोक ने संयुक्त रूप से किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed