फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shramik special train postponed for next day Friday coming to Mirzapur station from Surat with Workers

सूरत से प्रवासियों को लेकर मिर्जापुर आने वाली ट्रेन हुई स्थगित, जानें कब आयेगी

Thu, 14 May 2020 06:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 14 May 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Shramik special train postponed for next day Friday coming to Mirzapur station from Surat with Workers
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

सूरत से लेकर  प्रवासियों को लेकर गुरुवार की शाम को मिर्जापुर स्टशेन पर आने वाली स्पेशल ट्रेन स्थगित कर दी गई।  ट्रेन अब शुक्रवार सुबह पांच बजे आएगी, जिसकी तैयारी स्टेशन पर की जा रही है। इसके लिए गोला आदि बनाए जाने के साथ जांच के लिए काउंटर और बसों को खड़ा करने की तैयारी की जा रही है। विभिन्न जिलों से आने वाले श्रमिकों को घर पहुंचाने के लिए रोडवेज की 80 बसों का इंतजाम किया गया था। इसमें 35 बसें बाहर से मंगाई गई थीं।

विज्ञापन


सूरत से 1200  प्रवासियों को लेकर एक्सप्रेस ट्रेन गुरुवार की शाम को मिर्जापुर स्टेशन पर आने वाली थी। प्रवासियों की जांच कर उन्हें सकुशल घर पर पहुंचाने के लिए डीएम ने बुधवार को रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण कर प्रवासियों को बसों में बैठाने और जांच के लिए अधिकारियों से बात कर निर्देश दिया था।

विज्ञापन

डीएम के मुताबिक तीन ट्रेन मिर्जापुर आनी थीं। जो 15 अप्रैल को आएंगी। इसके लिए सुबह से ही स्टेशन पर तैयारियां शुरू कर दी गई थीं, पर 14 की शाम को आने वाली ट्रेन स्थगित कर दी गई। स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार और आरपीएफ प्रभारी रजनीश राय ने बताया कि गुरुवार की शाम को आने वाली ट्रेन स्थगित कर दी गई है। अब कल यानी शुक्रवार को दो ट्रेन आएंगी। इसमें एक सुबह और दूसरी शाम को आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed