{"_id":"3076e94801f3ca3b243d6eed7224c23a","slug":"should-metro-rail-for-20-hectares-of-land-depot-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो रेल डिपो के लिए चाहिए 20 हेक्टेयर भूमि ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो रेल डिपो के लिए चाहिए 20 हेक्टेयर भूमि
वाराण्ासी, ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। शहर में दो मेट्रो रेल डिपो के लिए 20 हेक्टेयर भूमि की जरूरत है। लंका से हरहुआ और बेनिया से सारनाथ, दोनों रूटों पर अलग-अलग डिपो बनेंगे।
विज्ञापन
बुधवार को राइट्स के अधिकारियों ने इस लिहाज से शहर का भ्रमण किया। लखनऊ मेट्रो के एमडी कुमार केशव ने बताया कि मेट्रो के रखरखाव, मरम्मत, ट्रेनों को रात में खड़ी करने के लिए डिपो बनाया जाएगा।
विज्ञापन
पहले रूट (लंका से हरहुआ) के लिए वाजिदपुर में 15 हेक्टेयर और दूसरे रूट के लिए सिंहपुर में पांच हेक्टेयर भूमि प्रस्तावित की गई है।
इसके पूर्व कमिश्नरी में हुई बैठक में कमिश्नर आरएम श्रीवास्तव ने मेट्रो रेल डिपो बनाने के लिए सारनाथ में आकाशवाणी की भूमि का सर्वे करने का निर्देश दिया। आवश्यकतानुसार आकाशवाणी का ट्रांसमिशन सिस्टम अन्यत्र स्थानांतरित करके भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा।
विज्ञापन
कमिश्नर ने बताया कि एलीवेटेड (ऊपरगामी) मेट्रो बनाने में प्रति किलोमीटर 140 से 150 करोड़ रुपये लागत आएगी। इसी प्रकार भूमिगत मेट्रो बनाने में प्रति किलोमीटर 200 करोड़ रुपये लागत आएगी। डिपो दूर होगा तो किराया अधिक करना मजबूरी होगी। इसलिए कोशिश है कि डिपो शहर के आसपास हो ताकि कम से कम लागत में इसका निर्माण हो और जनता से कम किराया वसूला जाए।