फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shops closed in support of jailed gram pradhan in varanasi family members said implicated in rivalry

Varanasi: जेल में बंद ग्राम प्रधान के समर्थन में बाजार बंदी का प्रयास, आरोप- किशोर की हत्या में फंसाया गया

Sat, 17 Dec 2022 04:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Dec 2022 04:37 PM IST
सार

वाराणसी के चौबेपुर गांव के ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल और उसके छोटे भाई पर किशोर की हत्या का आरोप है। राघवेंद्र जेल में बंद है। मामले को लेकर राघवेंद्र की मां ने शनिवार को रामलीला मैदान पर धरना-प्रदर्शन की कोशिश की। चौबेपुर बाजार की दुकानें बंद रहीं।

विज्ञापन
Shops closed in support of jailed gram pradhan in varanasi family members said implicated in rivalry
पुलिस को ज्ञापन सौंपती ग्राम प्रधान राघवेंद्र की मां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

किशोर की हत्या के आरोपी जेल में बंद ग्राम प्रधान राघवेंद्र जायसवाल को साजिशन फंसाए जाने का मां और अन्य समर्थकों ने आरोप लगाते हुए चौबेपुर बाजार को बंद कराने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने बंद को विफल कर दिया। रामलीला मैदान में टेंट लगाकर धरना प्रदर्शन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर शांत कराया और टेंट हटवाया।

विज्ञापन


पूर्व प्रधान मां निर्मला देवी का आरोप है कि राजनीतिक द्वेष के चलते बेटे को फंसाया गया। अन्य छोटे बेटे शिवेंद्र जायसवाल को भी नामजद किया गया। पूर्व प्रधान निर्मला देवी के अनुसार बेटा राघवेन्द्र जायसवाल ने अमित का बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में इलाज भी कराया था। इस दौरान पूर्व प्रधान ने थाना प्रभारी को पत्रक सौंपा।
विज्ञापन


बहरामपुर निवासी अमित खैरवार (16) की 23 नवंबर को शादी से लौटते समय कस्बे में ही घेरकर मारा पीटा गया था। इलाज के दौरान तीन बाद अमित ने दम तोड़ दिया था। मां रज्जो देवी ने चौबेपुर ग्राम प्रधान राघवेंद्र, शिवेंद्र जायसवाल समेत अन्य सात के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shops closed in support of jailed gram pradhan in varanasi family members said implicated in rivalry
चौबेपुर बाजार में तैनात फोर्स - फोटो : अमर उजाला

इस मामले में पुलिस ने राघवेंद्र जायसवाल को गिरफ्तार किया। वह जेल में बंद है। अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस दबिश दे रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed