{"_id":"6173166102e38b58e70d99f2","slug":"shopping-fast-to-look-a-bit-different-on-karva-chauth-varanasi-news-vns618723118","type":"story","status":"publish","title_hn":"करवाचौथ पर जरा हट के दिखने के लिए खरीदारी तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करवाचौथ पर जरा हट के दिखने के लिए खरीदारी तेज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करवाचौथ पर सुहागिनें सोलह शृंगार करती हैं। ऐसे में बाजारों में आजकल कॉस्मेटिक्स की दुकानें ग्राहकों से गुलजार हो गई हैं। कुछ ऐसा ही नजारा शुक्रवार को गोदौलिया, लक्सा, लंका, अर्दलीबाजार, गुरुबाग आदि प्रमुख बाजारों में दिखा। जहां छोटी-बड़ी दुकानों से लेकर शोरूम तक खचाखच भरे रहे। महिलाओं ने नेलपॉलिश, लिपस्टिक, क्रीम आदि सामान की जमकर खरीदारी हुई।
डिजाइनर बिंदी व अलग-अलग ब्रांड की लिपस्टिक महिलाओं को खूब भा रही हैं। कॉस्मेटिक शोरूम की संचालक हिमानी जायसवाल ने बताया कि सभी कंपनियों ने सजने संवरने के आइटम बाजार में उतारे हैं। इनमें लिपस्टिक, नेल पॉलिश, क्रीम, काजल, आई लाइनर, मस्कारा, फाउंडेशन, कं पैक्ट पाउडर आदि शामिल हैं।
चूड़ियों बगैर शृंगार अधूरा
चूड़ी कारोबारी अब्दुल बताते हैं कि करवाचौथ के लिए इस बार डिजाइनर चूड़ियों का स्टॉक आया है। चूड़ियों में जहां वेलवेट, कांच व मेटल सबसे ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। वहीं, राजस्थानी चूड़ा नव-विवाहिताओं के लिए बाजारों में आया है। जिस पर डोली, हाथी के साथ नई नवेली दुल्हनें इसे पति के नाम या फोटो के साथ कस्टमाइज भी करा रही हैं।
विज्ञापन
450 रु पये से लेकर 2000 तक की लिपस्टिक
इस बार कंपनियों ने विशेष मनमोहक लिपस्टिक व काजल बाजार में उतारे हैं। इनकी कीमत 450 रुपये से लेकर 2000 रुपये तक है। इन लिपस्टिक की 20 से ज्यादा लाइट और डार्क शेड्स हैं। कॉस्मेटिक शॉप संचालक बिजेता बताती हैं कि आजकल महिलाएं, नवविवाहिताएं व युवतियां मैट लिपस्टिक ज्यादा पसंद कर रही हैं। वहीं कंपनियों ने खास काजल बाजार में उतारा है। इसे लगाने से काफी देर तक आंखें कजरारी दिखती रहेंगी। यानी इस काजल को लगाने के बाद यदि आंखों से पानी बहता है तो वह फैलेगा नहीं। इस काजल की कीमत 450 से 1000 रुपये तक है।
वॉटरप्रूफ सिंदूर बढ़ाएगा सुंदरता
अब तक महिलाएं पाउडर वाला सिंदूर ही लगाती थी, लेकिन बदलते ट्रेंड के साथ अब सिंदूर को ट्रेंड बदला है। करवाचौथ पर महिलाएं वॉटरप्रूफ सिंदूर पसंद कर रही है। अलग-अलग कंपनियों के सिंदूर की कीमत 150 रुपये से लेकर 500 तक है। इसकी खासियत है कि ये पसीना आने पर बहक र चेहरे पर नहीं आता।
बेस मेकअप खूबसूरती में लगाएगा चार चांद
बेस मेकअप चेहरे पर लगाने से काले स्पॉट दिखाई नहीं देते। यानी कालापन छिप जाता है। महिलाएं अब तक इसे सिर्फ ब्यूटी पार्लर में ही इस्तेमाल करा सकती थी। अब कंपनियों ने बेस मेकअप बाजार में उतारा, जो महिलाएं अपने घर पर ही शृंगार से पहले इसको लगा सकती है, इससे उनके चेहरे की त्वचा एक समान नजर आएगी।