Varanasi: अब्बास अंसारी-निखत मिलन कांड में चौंकाने वाला खुलासा, मददगारों को पैसा भेजने वाला बनारस से गिरफ्तार
चित्रकूट पुलिस ने बनारस से शहबाज आलम को गिरफ्तार करके खुलासा किया कि वह जेल में बंद अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निखत बानो की गैरकानूनी मुलाकात कराने वाले मददगारों को रुपये मुहैया कराता था। जितनी बार पैसे भेजता था, उतनी बार दो से पांच फीसदी तक कमीशन लेता था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी के मददगारों को ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से रुपये भेजने वाला वाराणसी के अर्दली बाजार निवासी अकाउंटेंट शहबाज आलम उसके संपर्क में लंबे समय से था। मगर, अब्बास के लिए पैसे के लेनदेन का काम पिछले एक साल से कर रहा था।
पुलिस की पूछताछ से पता चला है कि अब्बास के मददगारों को पैसा भेजने के एवज में शहबाज कमीशन लेता था। जितनी बार पैसे भेजता था, उतनी बार दो से पांच फीसदी तक कमीशन लेता था। इस काम के बदले अब्बास के गुर्गे उसे आईफोन और बुलेट मोटरसाइकिल जैसे महंगे उपहार भी देते रहते थे।
चित्रकूट की पुलिस ने शहबाज आलम को गिरफ्तार करके खुलासा किया कि वह अब्बास अंसारी से उसकी पत्नी निखत बानो की गैरकानूनी मुलाकात कराने वाले मददगारों को रुपये मुहैया कराता था। इसके लिए उसने दो लोगों के कागजात के सहारे दो बैंकों में खाता खोल रखा था। हालांकि, उन दोनों लोगों को यह नहीं पता था कि उनके नाम, पते और कागजात की मदद से बैंक खाता खोलकर शहबाज क्या कर रहा है। उन दोनों लोगों को बैंकिंग के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है।
ये भी पढ़ें: ...या तो आ जाए तू या हम ही ठिकाने लग जाएं, आकांक्षा ने मौत से पहले लगाया था ये स्टेटस
अब्बास अंसारी से प्रभावित था शहबाज
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि शहबाज कम समय में ज्यादा पैसा कमाना चाहता था। माफिया मुख्तार अंसारी और उसके बेटे अब्बास अंसारी से वह प्रभावित भी था। शहबाज ने पुलिस को बताया कि अब्बास अंसारी मऊ से लेकर बनारस के तमाम लोगों के बीच लोकप्रिय है।
उसके जानने वालों ने ही कहा था कि सीए के यहां काम करने के दौरान वह अब्बास अंसारी के लिए रुपये के लेनदेन का काम करेगा तो उसे अच्छा पैसा मिलेगा। उसका नाम भी अब्बास अंसारी के साथ जुड़ेगा। लालच में आकर नहीं कर सका और अब्बास के गुर्गों के कहने पर उसके मददगारों को रुपये मुहैया कराने लगा।
ये भी पढ़ें: वाराणसी में लिव-इन रिलेशनशिप में रहती थीं आकांक्षा दुबे, कॉल डिटेल से खुलेगा खुदकुशी का राज
मोबाइल कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस
चित्रकूट के पुलिस अफसरों ने कहा कि प्रकरण में शहबाज आलम के अन्य करीबियों की भूमिका की जांच की जा रही है। उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। उसका मोबाइल डेटा रिकवर किया जा रहा है। प्रकरण में जिस किसी की संलिप्तता उजागर होगी, उसे ठोस साक्ष्य और तथ्यों के साथ गिरफ्तार किया जाएगा।