फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   SHO angry after homeguard came with Tilak for duty

तिलक लगाकर ड्यूटी करने पहुंचे होमगार्ड को चौकी प्रभारी ने भगाया

Sun, 08 Apr 2018 02:49 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,आजमगढ़ Updated Sun, 08 Apr 2018 02:49 PM IST
विज्ञापन
SHO angry after homeguard came with Tilak for duty
- फोटो : अमर उजाला
तिलक लगाकर ड्यूटी करने पहुंचे होमगार्ड को चौकी प्रभारी ने भगा दिया। होमगार्ड की शिकायत पर डीआईजी मामले की जांच करवा रहे हैं। घटना आजमगढ़ जिले के माहुल पुलिस चौकी की है।  अहरौला थाना क्षेत्र के अरुषाखेमकरणपुर गांव निवासी कृष्णमुरारी चौबे होमगार्ड है।
विज्ञापन


वह कथा करते और शादी भी करवाते हैं। कंपनी कमांडर हरिश्चंद यादव ने उसकी ड्यूटी मार्च के पहले सप्ताह में माहुल पुलिस चौकी पर लगा दी। कृष्ण मुरारी पूजा-पाठ करने के बाद ड्यूटी करने पहुंचे। आरोप है कि चौकी प्रभारी श्यामसुंदर यादव होमगार्ड के माथे पर तिलक लगा देखकर नाराज हो गए और भगा दिया।
विज्ञापन


कृष्णमुरारी ने कंपनी कमांडर से शिकायत की। दोनों लोग प्रभारी निरीक्षक अहरौला से मिले। इसके बाद होमगार्ड को दोबारा ड्यूटी पर भेजा गया। लेकिन चौकी प्रभारी ने फिर भगा दिया। तभी से कृष्णमुरारी ड्यूटी नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बारे में चौकी प्रभारी रामसुंदर यादव का कहना है कि होली में ड्यूटी लगने पर होमगार्ड नहीं आया। बाद में आने पर हमने कारण पूछा था। साथ ही दोबारा नियमित ड्यूटी करने के लिए कहा था।


तिलक पर कमेंट नहीं किया था। मामले में  डीआईजी विजय भूषण ने कहा है शिकायत की जांच करवाई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने पर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed