{"_id":"59b151f64f1c1be77f8b4b47","slug":"shkatipunj-express-derail-at-very-dangerous-place-in-sonebhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक तरफ पहाड़ तो दूसरी तरफ खाई, ऐसी जगह पर पटरी से उतरी शक्तिपुंज एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक तरफ पहाड़ तो दूसरी तरफ खाई, ऐसी जगह पर पटरी से उतरी शक्तिपुंज एक्सप्रेस
ब्यूरो,अमर उजाला,सोनभद्र
Updated Fri, 08 Sep 2017 02:23 PM IST
विज्ञापन
शक्तिपुंज एक्सप्रेस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हावड़ा से जबलपुर जा रही शक्तिपुंज एक्सप्रेस यूपी के सोनभद्र जिले में ओबरा डैम रेलवे स्टेशन के पास डिरेल हो गई। शुक्र है कि ट्रेन की गति कम थी क्योंकि जिस जगह पर हादसा हुआ उसके चंद कदम बाद एक तरफ पहाड़ तो दूसरी तरफ खाई है।
ट्रेन यदि पहाड़ से टकराती या खाई में गिरती तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। गुरुवार सुबह 06.20 बजे हुए हादसे में ट्रेन के 20 डिब्बों में से पीछे के सात डिब्बे पटरी से उतर गए। यह संयोग रहा कि हादसे में कुछ ही यात्रियों को मामूली चोट आई।
मौके पर पहुंचे रेल अफसरों ने डीरेल हुए सातों डिब्बों को अलग कराकर उसकी सवारियों को बाकी डिब्बों में बैठाकर आगे के लिए रवाना किया। दुर्घटना से छह सवारी गाड़ियों के साथ कुछ माल गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
घटनास्थल पर रेलवे पटरी कई स्थानों पर टूटी हुई पाई गई है। मौके पर पहुंचे डीआरएम धनवाद मंडल मनोज अखौरी ने बताया कि हर पहलु की बारीकी से जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बताया कि घटना में तीन एसी, तीन जनरल और एक एसएलआर बोगी पटरी से उतरी, जिसमें कोई यात्री हताहत नहीं हुआ है। मौके पर उन्होंने मातहतों को युद्ध स्तर पर रेलवे लाइन को दुरुस्त कर यातायात बहाल कराने का आदेश दिया।
गुरुवार को डीआरएम का सिंगरौली जाने का कार्यक्रम था, जिसके लिए उन्हें इसी रूट से होकर जाना था। इसी नाते वे घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंच गए। सूचना पर डीएम सोनभद्र पीके उपाध्याय ने भी मौके पर पहुंच घटना घटनास्थल का जायजा लिया।
दुर्घटना राहत ट्रेन मौके पर पहुंच चुकी है। कर्मचारी युद्ध स्तर पर लाइन को ठीक करने में लगे हुए हैं।

बीच रास्ते से कई ट्रेन हुईं वापस
सोनभद्र में ओबरा डैम पार कड़िया गांव में हुआ रेल हादसा
- फोटो : अमर उजाला
शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ओबरा डैम व फफराकुंड रेलवे स्टेशनों के बीच दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई ट्रेनों को निरस्त करना पड़ा तो कुछ के मार्ग को परिवर्तित किया गया। जिसकी वजह से यात्रियों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
शक्तिनगर रेलवे स्टेशन से सुबह पांच बजे वाराणसी के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस को रवाना किया गया। यह ट्रेन अभी अनपरा व फफराकुंड स्टेशन के बीच मगरदहा पहुंची ही थी कि दुर्घटना की जानकारी मिलने पर इस ट्रेन को मगरदहा में ही रोक लिया गया।
कुछ देर बाद इंटरसिटी ट्रेन को शक्तिनगर वापस कर दिया गया। शक्तिनगर से चोपन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन को भी निरस्त कर दिया गया। इसके इलावा कटनी से चोपन जाने वाली पैसेंजर ट्रेन सुबह सात बजे सिंगरौली स्टेशन पहुंची। हादसे के कारण इस ट्रेन को वहीं रोक लिया गया।
बाद में इसे भी कटनी वापस भेजा गया। जबलपुर से हावड़ा जाने वाली डाउन शक्तिपुंज एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय पर सुबह आठ बजे सिंगरौली पहुंची लेकिन ट्रेन हादसे के कारण उसे वहीं रोक लिया गया। पौने 11 बजे इस ट्रेन को कटनी वाया चुनार होते हुए हावड़ा रवाना किया गया। चोपन-पटना पैसेंजर ट्रेन को भी सिंगरौली से वापस कर दिया गया।