{"_id":"5bf41da6bdec225c571277f4","slug":"shivsena-leader-went-in-jail-over-issue-poster-of-announcing-ram-temple-at-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शिवसेना नेता ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित पोस्टर चिपकाया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवसेना नेता ने राम मंदिर निर्माण को लेकर विवादित पोस्टर चिपकाया, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Wed, 21 Nov 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवसेना के राज्य उप प्रमुख अजय चौबे ने वाराणसी में एक विवादित पोस्टर जारी किया है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर मंगलवार की दोपहर शिवसेना नेता ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अर्दली बाजार स्थित महावीर मंदिर के आसपास विवादित पोस्टर चिपकाए। शिवसेना के इस पोस्टर ने सभी को हैरत में डाल दिया।
सूचना पाकर कैंट पुलिस ने अजय चौबे को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। अजय चौबे का कहना था कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के कार्य के लिए हम लोग 25 नवंबर को अयोध्या जाएंगे। इस दौरान अजय ने ज्ञानवापी स्थित धर्मस्थल को लेकर विवादित बातें कहीं।
साथ ही, विवादित पोस्टर को अजय और उनके कार्यकर्ताओं ने महावीर मंदिर और आसपास की इमारतों पर चिपकाया। प्रकरण व्हाट्स एप ग्रुपों के माध्यम से वायरल होते हुए कैंट पुलिस के संज्ञान में आया। पुलिस हरकत में आई और अजय को गिरफ्तार कर सीजेएम कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश हो रहे वायरल
व्हाट्स एप सहित सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर राम मंदिर निर्माण को लेकर रोजाना भड़काऊ संदेश वायरल किए जा रहे हैं। मगर, इस ओर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट के साथ ही थानों की पुलिस गंभीरता के साथ ध्यान नहीं दे रही है। इस संबंध में एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने कहा कि सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वालों के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। इस संबंध में किसी भी थानेदार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता अरुण पाठक ने पोस्टर मामले में कहा कि पार्टी की ओर से इस प्रकार का कोई निर्देश नहीं है। यह जिन लोगों ने किया है उनका व्यक्तिगत मामला है। पार्टी का इससे कोई लेना देना नहीं है। 24 और 25 नवंबर को अयोध्या में होने वाले कार्यक्रम के तैयारी की जिम्मेदारी मुझे सौंपी गई है। हमारी पार्टी हिंदुत्ववादिता की मिसाल है। पार्टी ऐसा कोई फैसला नहीं करेगी जिससे समाज और देश की शांति व्यवस्था भंग हो। पार्टी का एक ही स्टैंड राम मंदिर। इस प्रकार की हरकत करने वाले 25 के कार्यक्रम को बिगाड़ना चाहते हैं।