फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shivratri in varansi

वाराणसी: बम-बम हुई शिव की नगरी

Fri, 17 Feb 2023 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Feb 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
shivratri in varansi
भक्तवत्सल त्रिपुरारी शिव के विवाहोत्सव का नजारा बेहद खास होगा। भूत भावन की नगरी काशी में अपने आराध्य के विवाहोत्सव में शामिल होने का उल्लास है। वहीं, दूसरी तरफ शिव भक्तों की बाबा दरबार में कतार भी लग गई है। महाशिवरात्रि पर एक तरफ शिव गणों के साथ तिलभांडेश्वर से शिव बरात निकलेगी। दूसरी तरफ पहली बार भगवान शिव के पंच बदन प्रतिमा के साथ दारानगर से बरात चितरंजन पार्क के लिए निकलेगी।
विज्ञापन

शुक्रवार मध्यरात्रि से ही श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में शिव भक्तों की लंबी कतार लग गई। शाम से ही काशी विश्वनाथ मंदिर में भक्तों का रेला उमड़ने लगा। शनिवार पूरी रात मंदिर खुला रहेगा और चार पहर की विशेष आरती होगी। काशी महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर ही बम-बम नजर आई। आदि विश्वेश्वर के दर्शन और जलाभिषेक के लिए देश भर से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया था। मंदिर के आसपास बैरिकेडिंग में रात होते ही श्रद्धालुओं ने अपनी जगह घेरनी शुरू कर दी थी। शनिवार को मंगला आरती के बाद से ही श्रद्धालु बाबा दरबार में दर्शन व जलाभिषेक करेंगे। महाशिवरात्रि पर भक्तों को बाबा के स्पर्श दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी, केवल झांकी दर्शन मिलेगी। गर्भगृह में भी प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। श्रद्धालुओं की भीड़ को देख चार प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन

एलईडी स्क्रीन पर होंगे दर्शन
महाशिवरात्रि पर शिव भक्तों की भीड़ को देख मंदिर के आसपास वाले इलाके में बड़े एलईडी स्क्रीन भी लगाई गई है। गर्भगृह से बाबा विश्वनाथ के लाइव दर्शन स्क्रीन पर भी हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवमंदिरों में तैयारियां पूरीं
शिवमंदिरों में तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बीएचयू विश्वनाथ मंदिर, जागेश्वर महादेव, तिलभांडेश्वर महादेव, महा मृत्यंजय मंदिर, सारंगनाथ, कपिलधारा, मारकंडेय महादेव, रामेश्वर, गौरी केदारेश्वर मंदिरों में मंगला आरती के बाद दर्शन आरंभ हो जाएंगे।
सज धज कर तैयार हुई काशी, बदला आरती का समय
वाराणसी। काशीपुराधिपति के विवाहोत्सव के लिए काशी सज-धजकर तैयार है। सुबह होने वाली मंगला आरती और दोपहर की भोग आरती के साथ ही महाशिवरात्रि के मौके पर रात्रि में होने वाली चार प्रहर की आरतियों का समय भी बदला गया है।
3.30 बजे खुल जाएंगे कपाट
मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने बताया कि 18 फरवरी की सुबह 2.15 पर मंगला आरती की शुरुआत हो जाएगी और 3.15 बजे तक चलेगी। सुबह 3.30 बजे मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोले जाएंगे। मध्याह्न भोग आरती दोपहर 12 बजे शुरू होगी और 12.30 बजे तक चलेगी। श्रद्धालु दोबारा दोपहर 12. 30 बजे से दर्शन कर सकेंगे।
शंख ध्वनि से रुक जाएगा प्रवेश
प्रथम प्रहर की आरती के लिए रात्रि 10.50 पर शंख ध्वनि के साथ गर्भ गृह में सिर्फ मंदिर के पुजारियों का ही प्रवेश होगा। रात्रि 11 बजे से आरती शुरू होगी और रात्रि 12. 30 पर खत्म होगी। इसमें ही सप्तऋ षि आरती समाहित होगी। द्वितीय प्रहर की आरती रात्रि 1.30 पर शुरू होगी और 2.30 पर आरती खत्म होगी। तृतीय प्रहर की आरती प्रात 3 बजे शुरू होकर 4. 25 पर खत्म होगी। चतुर्थ प्रहर की आरती सुबह 5 बजे से शुरू होकर सुबह 6.15 पर खत्म होगी।
मार्कंडेय महादेव मंदिर में पहुंचे श्रद्धालु
चौबेपुर। महाशिवरात्रि पर्व पर मार्कंडेय महादेव मंदिर में जलाभिषेक के लिए पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों से श्रद्धालु पहुंचे। पुलिस कमिश्नरेट मुथा अशोक जैन व पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन आरती सिंह ने मार्कंडेय महादेव मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी की जाएगी। मार्कंडेय महादेव जाने वाले मार्ग पर बैरिकेडिंग कर बड़े वाहनों को रोक दिया गया है। गंगा व संगम घाटों पर पुलिस के साथ पीएसी तैनात की गई है। मंदिर के मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से गुजरने के बाद श्रद्धालु अंदर जाएंगे। पुलिस के साथ स्वयंसेवी संस्थाओं के वालंटियरों को भी लगाया गया है।

आज रामनगर में निकाली बरात
वाराणसी। देव दीपावली एवं शिव बरात पूजा ट्रस्ट की ओर से महाशिवरात्रि पर शनिवार को बलुआ घाट स्थित धर्मशाला से बरात निकाली जाएगी। ट्रस्टी गणेश प्रसाद ने बताया कि बरात में देवगणों के अलावा बाबा के गणों की झांकियां शामिल होंगी। बरात रामनगर चौक, शीतला माता मंदिर, पीएसी होते हुए पुन: धर्मशाला पहुंचने के बाद शादी की रस्म निभाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed