फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpur won the Champions League by defeating Cricket Boy by 8 runs; Yuvraj was named Player of the Match.

Varanasi News: शिवपुर ने 8 रन से क्रिकेट बॉय को हराकर जीती चैंपियन लीग, युवराज मैन ऑफ द प्लेयर

Tue, 09 Jun 2026 02:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Shivpur won the Champions League by defeating Cricket Boy by 8 runs; Yuvraj was named Player of the Match.
शिवपुर क्रिकेट एकेडमी ने द क्रिकेट बॉय को आठ रन से हराकर सगीर अहमद अंडर 16 जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप जीत लिया। टॉस जीतकर शिवपुर ने बल्लेबाजी चुनी। 35 ओवर में पांच विकेट खाकर 223 रन बनाया। रुद्रांश ने सबसे ज्यादा 88 रन और अमोघ ने 44 रन बनाए। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने आई द क्रिकेट बॉय टीम 34.1 ओवर में 215 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। सबसे ज्यादा 36 रन शुभ राज ने बनाए। मितेंद्र सिंह ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में मैन ऑफ द टूर्नामेंट ट्रॉफी युवराज सिंह को दी गई। रुद्रांश सिंह सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और तेजस जिंदल को सर्वश्रेष्ठ बॉलर का अवार्ड दिया गया। पुरस्कारों का वितरण मुख्य अतिथि वाराणसी क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सुशील शर्मा ने किया। इस दौरान अख्तर, आरएस पटेल, जमाल अख्तर, पीपी आनंद, सैफी अहमद और रंजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed