{"_id":"597ae69b4f1c1b315f8b4af5","slug":"shivpal-yadav-big-statement-said-possible-to-consider-coalition-alliance-with-bsp","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- बसपा से गठबंधन पर विचार संभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपाल यादव का बड़ा बयान, कहा- बसपा से गठबंधन पर विचार संभव
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:40 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुलायम सिंह के गढ़ समझे जाने वाले आजमगढ़ में शिवपाल यादव ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि देश में सेक्युलर सरकार के लिए लोकसभा चुनाव से पहले बसपा के साथ गठबंधन पर विचार किया जा सकता है, लेकिन अभी काफी समय है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि रामगोपाल और अखिलेश के सुधरने का समय दिया। यदि कोई सुधार नहीं हुआ तो समाजवादी सेक्युलर मोर्चे का गठन किया जाएगा। इसमें समान विचारधारा वाले लोगों को साथ लिया जाएगा। फिलहाल परिवार बचाने के लिए निकला हूं।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने इस बात को कबूल किया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली करारी हार का कारण पार्टी में बिखराव ही था। इसीलिए उन्होंने पार्टी को एकजुट होने के लिए प्रो. रामगोपाल यादव और अखिलेश यादव को एक मौका दिया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि इसके बाद भी आपेक्षित नतीजा नहीं मिलने पर समाजवादी सेक्यूलर मोर्चा का गठन किया जाएगा और एक विचारधारा के लोगों को साथ जोड़ा जाएगा। बिहार में बीजेपी के साथ नितीश कुमार के नई सरकार के गठन पर कहा कि उन्होंने कहा उन्हें बधाई दी है।
साथ कहा कि ये लोग एक जगह टिक कर रहने वाले नहीं है। उन्होंने ये भी कबूल किया कि ये सेक्युलर मोर्चे के लिए झटका है। ये पूछने पर कि उनके आगमन के बाद भी सपा का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा।
उन्होंने कहा कि जो मुझे मानते हैं वो साथ है। इस मौके पर पूर्व विधायक मलिक मसूद, पूर्व विधायक राम दर्शन यादव, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, अमित सिंह, धीरज सिंह, शर्मानंद पांडेय, सुनील विश्वकर्मा आदि उपस्थित थे।