{"_id":"5dc5743c8ebc3e5b4f3f1d87","slug":"shivpal-yadav-attack-and-question-on-up-govt-on-law-and-order-in-mirzapur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, थानों में बिना रिश्वत के नहीं हो रहा कोई काम: शिवपाल यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में कानून-व्यवस्था ध्वस्त, थानों में बिना रिश्वत के नहीं हो रहा कोई काम: शिवपाल यादव
Fri, 08 Nov 2019 07:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मिर्जापुर
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 08 Nov 2019 07:27 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह (फाइल फोटो)।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने शुक्रवार को मिर्जापुर के विंध्याचल स्थित अष्टभुजा डाक बंगला सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने यूपी की कानून-व्यवस्था सवाल उठाया। साथ ही अयोध्या मामले पर भी बात कही।
विज्ञापन
शिवपाल यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आए दिन हत्या, लूट और दुष्कर्म जैसी वारदात हो रही है, जिस पर नियंत्रण करने में वर्तमान सरकार पूरी तरह असफल है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा प्रदेश के प्रत्येक थानों में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं किया जा रहा है। यहां तक कि बलात्कार से पीड़ित महिलाओं का भी मुकदमा नहीं लिखा जाता है। उन्होंने कहा, हत्या व लूट जैसी वारदात पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
फरियादी न्याय के लिए दर-दर भटक रहे हैं। शिवपाल यादव ने अयोध्या मामले पर प्रदेश की जनता से संयम बरतने की अपील की है। सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का सभी लोग सम्मान करें। गड्ढा मुक्त सड़क पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सरकार की खिल्ली उड़ाई कहा, प्रयागराज से मिर्जापुर तक सड़क की दशा खराब है।