फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shivpal singh yadav target to akhilesh yadav in ballia

शिवपाल यादव ने सपा-बसपा गठबंधन पर साधा निशाना, कहा- धोखेबाज बेटे और बहन का कोई भरोसा नहीं       

Sun, 20 Jan 2019 10:22 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी Published by: shashikant misra Updated Sun, 20 Jan 2019 10:22 AM IST
विज्ञापन
Shivpal singh yadav target to akhilesh yadav in ballia
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने बलिया में कहा कि सपा-बसपा गठबंधन बेमेल है। जिस बेटे अखिलेश को पिता ने जमीन से आसमान तक पहुंचाया और जिस बहन मायावती ने भाई मानते हुए भाजपा नेताओं को राखी बांधा, वही धोखेबाज हो गए। बेटा ने बाप को धोखा दिया और बहन ने भाई को। ऐसे लोग आप के क्या होंगे। ऐसे लोगों का कोई भरोसा नहीं है, कभी भी किसी को धोखा दे सकते हैं।
विज्ञापन


भाई प्रोफेसर रामगोपाल पर निशाना साधते हुए कहा कि भाई ने कहा था कि पूर्वांचल में जायेंगे और अखिलेश के खिलाफ बोलेंगे तो पिटेंगे, लेकिन मैं तो बाराबंकी से लेकर बनारस तक आ गया और वहां सभाएं भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ, 62 साल की उम्र हो गई, किसी ने नहीं पीटा।
विज्ञापन

 

हर जगह जनता का सम्मान मिला है। उनके जैसे लोग पार्टी को बर्बाद कर देंगे। हमने कभी नहीं सोचा था कि सपा से अलग होऊंगा लेकिन हमें मजबूर किया गया, तब जाकर नई पार्टी बनाई। उन्होंने कहा कि बिना प्रगतिवादी समाजवादी पार्टी के दिल्ली में कोई सरकार नहीं बन पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिवपाल यादव शनिवार को सहतवार के बड़ा पोखरा पर आयोजित स्वर्गीय बद्रीनाथ सिंह की 17वी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बद्रीनाथ सिंह गरीबों का बहुत ध्यान रखते थे। उनके पास से कोई निराश नहीं लौटता था। आज यहां उमड़ी भीड़ इसका प्रमाण है कि लोग उनका कितना सम्मान करते है।

 

उन्होंने कहा कि देश आज विषम परिस्थिति में है, वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी ने कहा था सबका साथ सबका विकास होगा, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ। कोई वादा पूरा नहीं किया। घोषणा पत्र भी पूरा नहीं किया। देश में बेरोजगारी बढ़ गई है, नौजवान परेशान हैं।
 

प्रदेश की योगी सरकार पर करार प्रहार करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई काम नहीं हो रहा है, प्रदेश के हर कार्यालय में भ्रष्टाचार है। पुलिस प्रशासनिक अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। प्रदेश की योगी और देश की मोदी सरकार से जनता ऊब चुकी है, बदलाव होना चाहिए, इसका फैसला जनता को करना है। इस मौके पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के महासचिव नीरज सिंह गुड्डू ने आभार जताया।

नार्को टेस्ट के लिए आज भी तैयार हूं

Shivpal singh yadav target to akhilesh yadav in ballia
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जिस गेस्ट हाउस कांड के बाद उन पर उंगलियां उठी, वह बेबुनियाद है। आज भी हम नार्को टेस्ट के लिए तैयार हैं, उस समय विधानसभा में भी मैंने यह बात कही थी। शर्त यह है कि तत्कालीन मुख्यमंत्री का भी नार्को टेस्ट होना चाहिए, इससे यह साबित हो जाएगा कि भाजपा और कांग्रेस से कौन मिला है, किसने धोखा दिया है। ऐसे लोग कुछ भी कर सकते हैं।

भाजपा से गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का 40 साल से विरोध कर रहे हैं, उससे गठबंधन का सवाल ही नहीं होता। जिन्होंने धोखा दिया वो एक साथ हो गए तो क्या धोखा खाने वालों के साथ रहेंगे, इस सवाल पर कहा कि देश में सेक्युलर लोगों की सरकार बनानी है, इसके लिए सेक्यूलर पार्टियों से गठबंधन कर इस देश से बीजेपी को हटाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed