{"_id":"6814574825f7af8724044655","slug":"shivganga-express-train-engine-failed-departure-delayed-by-half-an-hour-from-banaras-station-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railway News: शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, आधे घंटे की देरी से हुई रवाना; यात्रियों ने जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Railway News: शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल, आधे घंटे की देरी से हुई रवाना; यात्रियों ने जताया विरोध
Fri, 02 May 2025 10:55 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 02 May 2025 10:55 AM IST
सार
Varanasi News: शिवगंगा एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन फेल होने के चलते आधे घंटे की देरी से गाड़ी रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों में काफी नाराजगी दिखी। मौके पर मौजूद आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह यात्रियों को समझाया।
विज्ञापन
शिवगंगा एक्सप्रेस।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बनारस स्टेशन पर शिवगंगा एक्सप्रेस का इंजन बृहस्पतिवार की रात फेल हो गया। ट्रेन अपने निर्धारित समय से आधे घंटे की देरी से दूसरे इंजन के सहारे दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस दौरान यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक और डिप्टी एसएस कार्यालय के बाहर विरोध जताया। आरपीएफ और जीआरपी ने किसी तरह यात्रियों को समझाया।
विज्ञापन
बनारस से नई दिल्ली को जाने वाली 12559 शिवगंगा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय 10.15 बजे खुलती है। जब ट्रेन नहीं खुली तो यात्री परेशान हो गए। मालूम चला कि ट्रेन का इंजन फेल हो गया। कंट्रोल की सूचना पर दूसरा इंजन मंगाया और फिर ट्रेन निर्धारित समय से 32 मिनट की देरी से 10.47 बजे रवाना हुई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काम की बात: वाराणसी के इस इलाके में आज 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, भटनी में यात्रा समाप्त करेगी गोरखपुर एक्सप्रेस
विज्ञापन