फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   power cut to Bhikharipur substation and Gorakhpur Express will end its journey at Bhatni in Varanasi

काम की बात: वाराणसी के इस इलाके में आज 4 घंटे गुल रहेगी बिजली, भटनी में यात्रा समाप्त करेगी गोरखपुर एक्सप्रेस

Fri, 02 May 2025 10:44 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 02 May 2025 10:44 AM IST
सार

Varanasi News: वाराणसी जिले में भिखारीपुर उपकेंद्र से जुड़ी कॉलोनियों में आज चार घंटे बिजली गुल रहेगी। उधर, गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन भटनी में यात्रा समाप्त करेगी।  

विज्ञापन
power cut to Bhikharipur substation and Gorakhpur Express will end its journey at Bhatni in Varanasi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

नगरीय विद्युत वितरण खंड मड़ौली के तहत लाइन मेंटेनेंस कार्य की वजह से शुक्रवार को भिखारीपुर उपकेंद्र से जुड़ी कॉलोनियों में सुबह 11 बजे से 3 बजे (4 घंटे) तक आपूर्ति बाधित रहेगी। अधिशासी अभियंता शुभम पांडेय ने बताया कि मेंटेनेंस की वजह से बृज इन्क्लेव, ककरमत्ता, जेपी नगर, श्रीरामनगर कॉलोनी, लखराव, जानकीनगर इलाके में शटडाउन लेकर काम किया जाएगा।  

विज्ञापन


भटनी में यात्रा समाप्त करेगी गोरखपुर एक्सप्रेस
देवरिया सदर यार्ड में इंजीनियरिंग कार्य और ब्लॉक के चलते बनारस से दो मई को चलने वाली 15104 बनारस-गोरखपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस भटनी में अपनी यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन भटनी-गोरखपुर के बीच निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 2 मई को चलने वाली 15103 गोरखपुर-बनारस इंटरसिटी एक्सप्रेस भटनी से चलाई जाएगी। यह ट्रेन गोरखपुर-भटनी के बीच निरस्त रहेगी। 

विज्ञापन

बनारस-बांद्रा निरस्त अब रीवा से चलेगी

09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-बनारस अनारक्षित ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब बनारस के स्थान पर रीवा से चलाई जाएगी। बांद्रा और रीवा के बीच में ही संचालन होगा। इसके तहत ट्रेन संख्या 09029/09030 बांद्रा टर्मिनस-रीवा स्पेशल का संचालन एक मई से 27 जून तक होगा।  

ग्राम पंचायत में बनेंगी रोज 5 फैमिली आईडी
ब्लॉक सभागार में बृहस्पतिवार को समीक्षा बैठक में खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र द्विवेदी ने हर ग्राम पंचायत में रोजाना पांच फैमिली आईडी बनाने के निर्देश दिए। कहा कि हर गांव में वर्क आईडी तैयार कर श्रमिकों को काम पर लगाया जाए। खराब हैंडपंप की मरम्मत और आवश्यकता के अनुसार रिबोर कराने के निर्देश दिए। पौधरोपण के लिए व्यक्तिगत लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया भी जल्द शुरू करने को कहा।  

वीडीए में जमा हुआ 1.10 लाख जुर्माना

वीडीए ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए इसे न्यायालय तक पहुंचाया। ऐसे में 1,10,000 रुपये का जुर्माना वसूला गया। वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने बताया कि वीडीए बनाम आमिर जहूर वगैरह के मामले में अवैध निर्माण पर अभियुक्तों पर 55,000-55,000/-का जुर्माना आरोपित किया गया। सीजेएम के यहां दायर परिवाद में जुमनि के अलावा आदेश दिया गया है कि यदि अर्थदंड का भुगतान नहीं किया जाता तो अभियुक्तों को 30-30 दिन के कारावास की सजा भुगतनी होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed