{"_id":"673b9a2210a84054a50744c3","slug":"shiv-mahapuran-story-from-tomorrow-on-sand-across-ganges-in-front-of-crematorium-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवभक्तों का आगमन शुरू: महाश्मशान के सामने गंगा पार रेती पर शिवमहापुराण कथा कल से, शामिल होंगे 5 लाख श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवभक्तों का आगमन शुरू: महाश्मशान के सामने गंगा पार रेती पर शिवमहापुराण कथा कल से, शामिल होंगे 5 लाख श्रद्धालु
Tue, 19 Nov 2024 01:18 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:18 AM IST
सार
महाश्मशान के सामने गंगा पार रेती पर शिवमहापुराण कथा कल से होगी। इस कथा में पांच लाख श्रद्धालु शामिल होंगे। यहां शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कथा में वीआईपी या पास की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
कथा स्थल डोमरी मे लगाएं जा रहे टेंट।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महाश्मशान के सामने गंगा पार रेती पर डोमरी में श्रद्धालु शिवमहापुराण की कथा का रसपान करेंगे। डोमरी स्थित सतुआ बाबा आश्रम में 20 से 26 नवंबर तक कथावाचक प्रदीप मिश्रा शिवमहापुराण कथा सुनाएंगे। सात दिवसीय कथा के दौरान पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कथा में वीआईपी या पास की कोई व्यवस्था नहीं है।
विज्ञापन
यह जानकारी महामंडलेश्वर संतोष दास ने सोमवार को कथा स्थल सतुआ बाबा आश्रम में दी। उन्होंने बताया कि डोमरी स्थित सतुआ बाबा आश्रम में सिहोर वाले पं. प्रदीप मिश्र की शिवमहापुराण कथा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। आयोजन स्थल को भव्य पंडाल और अन्य सुविधाओं से सजाया जा रहा है, जबकि पार्किंग और बैठने की व्यवस्था को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है।भक्तों के लिए पंडाल का निर्माण भी कार्य जोर शोर से चल रहा है। 22 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कथा में आएंगे।
विज्ञापन
पंडाल में लगभग 50 हजार भक्तों के बैठने की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए पीने के पानी, पर्याप्त वायु व्यवस्था, सुगम मार्ग, प्रकाश व्यवस्था के साथ ही बायोटॉयलेट की भी पूरी सुविधा है। भक्त स्वेच्छा से सपरिवार यहां आकर शिवमहापुराण कथा का श्रवण कर सकते हैं। श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पूरी श्रद्धा और अनुशासन के साथ इस आयोजन में भाग लें। प्रशासन की व्यवस्थाओं का पालन करें। इस भव्य आयोजन के दौरान प्रशासन हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन