फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   shine city news for varanasi and lucknow

शाइन सिटी के मालिकों पर 50-50 हजार का इनाम

Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
shine city news for varanasi and lucknow
शाइन सिटी इंफ्रा लि. के सीएमडी राशिद नसीम और उसके भाई एमडी आसिफ नसीम के खिलाफ कमिश्नरेट पुलिस ने 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। इन दोनों भाइयों के खिलाफ गोमतीनगर थाने में ही 238 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं पूरे प्रदेश में दोनों भाइयों पर 4000 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। दोनों भाइयों ने हजारों लोगों को घर व प्लॉट देने का सपना दिखाकर करोड़ों रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन ने बताया कि मूलरूप से प्रयागराज करेली के जीटीबी नगर का रहने वाला राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम ने शाइन सिटी इंफ्रा के नाम से कंपनी खोली थी। दोनों ने लखनऊ में हजरतगंज के डालीबाग स्थित ग्रांड न्यू अपार्टमेंट में पेंट हाउस में ठिकाना बनाया था। इसके बाद दोनों ने अपना नेटवर्क पूरे प्रदेश और फिर देशभर में फैलाया। कमीशन का लालच देकर छोटे-छोटे जिलों में एजेंट तैयार किए। उनके जरिए लोगों को निवेश में मुनाफा, प्लॉट व आवास देने के नाम पर रुपये ऐंठे। बाद में आरोपियाें ने रकम हड़प ली। विवेचना में आरोप सही पाए गए। इसी मामले में पुलिस ने दोनों भाइयों पर इनाम के लिए संस्तुति की। इसके बाद संयुक्त पुलिस आयुक्त नीलाब्जा चौधरी ने दोनों भाइयों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के सहयोग से ही दोनों भाई भागे दुबई
गोमतीनगर थाने में तैनात कुछ पुलिसकर्मी शाइन सिटी के सीएमडी राशिद नसीम और आसिफ नसीम के काफी मददगार रहे हैं। पीड़ितों के शिकायत लेकर आने के बाद ही उसे सूचना तक दे दी जाती थी। इसके बाद कई मामलों में उसके कर्मचारियों से बातचीत कराकर रुपये वापस देने के लिए भी आश्वासन दिया जाता था, ताकि मुकदमा दर्ज न हो। इसके लिए पुलिसकर्मियों की अच्छी खासी खुशामद भी की जाती थी। पुलिस के ही सहयोग से राशिद नसीम व आसिफ विदेश भागने में सफल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं जिले में
वाराणसी। रियल इस्टेट सेक्टर की शाइन सिटी कंपनी के मालिक राशिद नसीम और उसके भाई आसिफ नसीम और उनके कर्मचारियों के खिलाफ जिले के थानों में सौ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। इनमें से सर्वाधिक मुकदमे कैंट थाने में दर्ज हैं। दोनों भाइयों पर आरोप है कि उन्होंने जमीन और प्लाट बेचने के नाम पर वाराणसी सहित पूर्वांचल के अलग-अलग जिलों के सैकड़ों लोगों के करोड़ों रुपये हड़प लिए हैं।

राशिद नसीम और आसिफ नसीम ने सेंट्रल जेल रोड पर शाइन सिटी का कार्यालय खोल रखा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, राशिद और आसिफ लगभग ढाई साल पहले दुबई जाकर शिफ्ट हो गए हैं और हीरे के कारोबार के साथ ही कई अन्य काम कर रहे हैं। दोनों के खिलाफ बीते साल दिसंबर महीने में 25-25 हजार रुपये का इनाम जिला पुलिस की ओर से घोषित किया गया था। इससे पहले दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed