फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Shiksha Mitra Upon cancellation of the adjustment of UP education, stir in many places

समायोजन रद्द होने पर यूपी के शिक्षामित्रों में उबाल, कई जगह प्रदर्शन

Thu, 27 Jul 2017 10:40 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Thu, 27 Jul 2017 10:40 AM IST
विज्ञापन
Shiksha Mitra Upon cancellation of the adjustment of UP education, stir in many places
यूपी के भदोही में प्रदर्शन करते शिक्षामित्र - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश में शिक्षा मित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन रद्द करने के सुप्रीम कोर्ट के फैसले से उनमें गहरा रोष है। फैसले के विरोध में बुधवार को शिक्षा मित्रों ने वाराणसी में बीएसए कार्यालय पर विरोध-प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


पुलिस लाइन स्थित बीएसए कार्यालय पर करीब डेढ़ सौ से अधिक पहुंचे शिक्षामित्रों ने घेराव कर नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान एक शिक्षा मित्र बेहोश हो गई। फौरन उसे जिला अस्पताल ले जाया गया। उधर शिक्षामित्रों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा। मांग की कि प्रदेश सरकार सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल करे। शिक्षा मित्रों का समायोजन सुरक्षित रखा जाए।
विज्ञापन


हाईकोर्ट ने शिक्षा मित्रों का शिक्षक पद पर समायोजन रद्द किया था। 25 जुलाई को सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में उसे बरकरार रखा। इस फैसले के खिलाफ शिक्षामित्रों के अलग-अलग संगठनों की ओर से प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने भारत माता मंदिर पर बैठक कर रणनीति तैयार की। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षामित्र संघ ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद दोनों संगठन एक साथ बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान प्राथमिक विद्यालय पिशाचमोचन की शिक्षा मित्र रेनू बेहोश हो गई।

बता दें कि जिले में 1171 शिक्षामित्र ऐसे हैं, जिनका समायोजन सहायक अध्यापक पद पर हुआ है और वे इस फैसले से प्रभावित हुए हैं। 


भदोही जिले में शिक्षामित्रों ने समान कार्य, समान वेतन देने संग सीएम को संबोधित तीन सूत्री मांगो का ज्ञापन डीएम को दिया। समायोजित शिक्षक क्रांतिमान शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को 100 से अधिक की संख्या में शिक्षामित्र कलेक्ट्रेट पर पहुंचे। कोर्ट के निर्णय पर नाराजगी जताते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग की। 


उधर, सोनभद्र जिले में दो दर्जन प्राइमरी स्कूलों में बुधवार को सहायक शिक्षक के रूप में समायोजित किए शिक्षामित्रों के नहीं पहुंचने से शैक्षणिक व्यवस्था पूरी तरह लडख़ड़ा गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed